Smriti Irani Receives Celebrity Support: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के लिए खास अच्छे नहीं रहे। स्मृति को इस बार हार का सामना करना पड़ा। उनकी अमेठी सीट उनसे छीन गई है। अमेठी के लोगों ने कांग्रेस का सपोर्ट करते हुए स्मृति ईरानी से गद्दी छिन ली। वहीं, अब अपनी इस हार से स्मृति ईरानी को बड़ा झटका लगा है। साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें अपनी इस हार पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। एक तो स्मृति ईरानी के हाथ से सीट छूट गई ऊपर से लोग उनकी हार का तमाशा बना रहे हैं।
स्मृति को हार के बाद मिला सेलेब्स का साथ
इस मुश्किल वक्त में अब स्मृति को कुछ खास लोगों का सपोर्ट मिला है। जहां जनता ने उन्हें हरा दिया वहीं, अब कुछ पुराने साथी स्मृति के सपोर्ट में उतरे हैं। दरअसल, अब स्मृति को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने इस हार के बाद वापिस उठने के लिया हाथ पकड़ा दिया है। सोशल मीडिया पर चल रही ट्रोलिंग के बीच अब स्मृति ईरानी को हिम्मत देने के लिए तमाम सेलिब्रिटीज आगे आए हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के सितारे उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं। चलिए देखते हैं किसने क्या कहा।
सितारों ने बढ़ाई स्मृति ईरानी की हिम्मत
बता दें, अमेठी से अपनी हार के बाद स्मृति ईरानी ने एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने अपना किया हुआ काम गिनवाते हुए अपना हाल बताया। इस पोस्ट को इंटरनेट पर वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगी। ऐसे में सेलेब्स ने भी जनता की तरह ही इस पर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने स्मृति के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘कड़ी मेहनत करते रहो बस।’ वहीं, सोनू सूद और अमित साध ने स्मृति के पोस्ट पर हार्ट बनाया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के लिए 2 हसीनाओं के नाम आए सामने, एक तो Akshay Kumar संग कर चुकी रोमांस
मौनी रॉय से लेकर शुभांगी अत्रे तक ने किए कमेंट
टीवी की ‘नागिन’ और स्मृति ईरानी की को-स्टार मौनी रॉय ने लिखा, ‘हमेशा आपके साथ हूं।’ एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने लिखा, ‘हर दिन आपके साथ! कुछ भी आपको आपके अच्छे काम करने से नहीं रोक सकता और न ही कभी रोक पाएगा! पूरी ताकत!’ स्मृति की एक और को-स्टार जया भट्टाचार्य ने कहा, ‘चिंता मत करो डिअर। बड़ा सा हग।’ एक्टर दिलीप ताहिल बोले, ‘मंत्री महोदया, आप विजयी होंगी, बड़ी चीजें आपका इंतजार कर रही हैं, आपकी सफलता की कामना करता हूं।’ अनुपमा एक्टर सुधांशु पांडे ने लिखा, ‘आपने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है और हमारे देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा रही हैं। आप आगे बढ़ेंगी।’ शुभांगी अत्रे ने कहा, ‘हमेशा और हमेशा हमारे रॉकस्टार के साथ हैं।’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines