टीवी का मोस्ट पॉपुलर और एवरग्रीन शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर से चर्चा में है। शो के दूसरे सीजन का ऐलान हो चुका है। इस बार भी शो में स्मृति ईरानी फिर से तुलसी विरानी के रोल में नजर आने वाली है। शो को लेकर फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। इस बीच अब इस शो के लिए स्मृति ईरानी की फीस की चर्चा हो रही है कि उन्होंने शो के दूसरे सीजन के लिए कितनी फीस ली है? तो आइए जानते हैं…
स्मृति ईरानी की फीस
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के लिए अगर स्मृति ईरानी की फीस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मोटी रकम चार्ज की है। स्मृति ईरानी ने कथित तौर पर एक दिन के लिए 14 लाख रुपये चार्ज किए हैं। टीवी पर कमबैक करने के लिए एक्ट्रेस ने मोटी फीस वसूली है। अगर स्मृति ईरानी की फीस के ये आंकड़े सही है, तो इसके साथ वो टीवी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन चुकी हैं।
2000 में आया था पहला सीजन
हालांकि, अभी स्मृति ईरानी की फीस को लेकर ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है। बता दें कि साल 2000 में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का पहला एपिसोड आया था। शो को 25 साल हो चुके हैं। शो के पहले सीजन के मुकाबले स्मृति की फीस में काफी बढोतरी देखने को मिली है। दरअसल, स्मृति ईरानी ने एक बार एक इंटरव्यू में शो के लिए अपनी फीस की बात की थी।
29 जुलाई 2025 को होगा प्रीमियर
इस दौरान उन्होंने कहा था कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में तुलसी के रोल के लिए उन्होंने एक दिन के लिए 1800 रुपये चार्ज किए थे। इसके अलावा अगर शो के दूसरे सीजन की बात करें तो 29 जुलाई 2025 से ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ रीबूट का प्रीमियर होने जा रहा है। शो रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर आएगा। टीवी के अलावा इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जा सकेगा।
स्मृति ईरानी का लुक वायरल
इसके अगर स्मृति ईरानी की बात करें तो शो के दूसरे सीजन से उनका लुक भी आ चुका है। शो के नए में स्मृति मरुन साड़ी, ट्रेडिशनल ज्वेलरी, माथे पर बड़ी सी बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। स्मृति ईरानी के इस लुक को एक बार फिर से लोगों का प्यार मिला है। देखने वाली बात होगी कि शो के दूसरे सीजन को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?
यह भी पढ़ें- Humaira Asghar Ali का आखिरी पोस्ट क्या? पाकिस्तानी एक्ट्रेस का शव लेने से परिवार का इनकार
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
20 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines