Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Lead Actors Fees: एकता कपूर का हिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ दूसरे सीजन के साथ फैंस को एंटरटेन करने आ रहा है। लम्बे समय बाद एक्ट्रेस स्मृति ईरानी टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। उनके शो का प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है। एक बार फिर 29 जुलाई से ये शो रात वही पुराने टाइम पर यानी 10:30 बजे से आया करेगा। अब इस शो के आने और स्मृति ईरानी की वापसी से अगर आप हैरान हैं, तो उनकी फीस जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे।
चौंका देगी स्मृति ईरानी की एक दिन की फीस
एकता कपूर ने स्मृति ईरानी को इस शो में लाने के लिए अच्छा खासा पैसा खर्चा है। वो अब टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं। दरअसल, ऐसा दावा किया जा रहा है कि स्मृति ईरानी इस शो के लिए मोटी फीस वसूल कर रही हैं और अब वो अमाउंट भी सामने आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति ईरानी एक एपिसोड के लिए करीब 10 से 12 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं। यानी उनकी एक दिन की फीस 10 से 12 लाख रुपये है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के लिए हामी भरकर उन्होंने अपने जेब भर ली है।
स्मृति से फीस के मामले में काफी पीछे हैं अमर
वहीं, दूसरी तरफ उनके साथ शो में एक्टर अमर उपाध्याय भी वापसी करने जा रहे हैं। हालांकि, इस आइकोनिक जोड़ी की फीस में इतना बड़ा अंतर है कि आपको भी बेहद हैरानी होगी। वैसे तो टीवी की दुनिया में बहुओं का दबदबा होता है और जब आप अमर उपाध्याय की फीस जानेंगे, तो आपको इस पर यकीन भी हो जाएगा। अमर उपाध्याय की फीस स्मृति ईरानी की फीस की आधी भी नहीं है। दोनों की एक दिन की फीस में जमीन-आसमान का अंतर है।
यह भी पढ़ें: क्या कामयाब होगा Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2? इन 5 हिट टीवी शोज के सीक्वल हुए फ्लॉप
अमर उपाध्याय शो के लिए ले रहे कितनी सैलरी?
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमर उपाध्याय ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में काम करने के लिए एक एपिसोड के 1.5 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं। शो के दोनों लीड की फीस में जब इतना फर्क है, तो दूसरे एक्टर्स की फीस में भी भारी अंतर देखने को मिलेगा। हालांकि, अभी तक किसी और की फीस सामने नहीं आई है। आपको बता दें, ये शो स्मृति ईरानी की बदौलत चला था और दूसरे सीजन में भी सारी उम्मीदें उनसे ही टिकी हुई हैं। ऐसे में उनके लिए इतनी फीस तो बनती ही है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
2 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
3 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
6 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
7 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
8 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
8 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
9 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
10 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
10 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines