हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

नाना पाटेकर से क्यों बोलीं स्मिता पाटिल, ‘तेरे साथ ही मरूंगी’

Nana Patekar on Samita Patil: फिल्म ‘सूत्रधार’ और ‘आज की आवाज’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में लेट एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के साथ काम करने वाले अभिनेता नाना पाटेकर ने उन्हें याद किया है। स्मिता के साथ काम करने वाले नाना उन्हें याद करके इमोशनल हो गए। स्मिता पर नाना ने हाल ही में एक बयान दिया है और कहा है कि वो बहुत जल्दी इस दुनिया से चली गईं। इस रिपोर्ट में जानिए नाना पाटेकर ने क्या कुछ कहा

विज्ञापन
Nana Patekar on Waheeda Rehman

Nana Patekar on Samita Patil: साल 1978 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता नाना पाटेकर ने ना जाने कितनी सुपरहिट फिल्में दीं। पर्दे पर नाना के अभिनय ने ऐसा कमाल किया कि हर फिल्म में उनके स्टाइल के लाखों दीवाने हो गए। नाना ने अपने फिल्मी करियर में अब तक अमिताभ बच्चन, स्मिता पाटिल, ऋषि कपूर जैसे सुपरस्टार्स के साथ काफी काम किया। जाहिर है उनके पास बहुत से ऐसे किस्से हैं जिन्हें वो आज भी याद करते हैं। ऐसा ही एक किस्सा उनका वेटेरन एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के साथ भी रहा है। जानिए क्या है वो किस्सा।

स्मिता को याद कर इमोशनल हुए नाना

लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में नाना ने बताया कि स्मिता अलग ही थी। मुझे गाड़ी चलाना उसी ने सिखाया। वो मेरे साथ गाड़ी में बैठ जाती थी और जबरदस्ती मुझे कार चलाना सिखाती थी। मैं उसे कहता था कि मैं कहीं ठोक दूंगा कार, तो वो आगे से मुझे कहती थी कि मैं भी तेरे साथ ही मरूंगी। उन्होंने कहा मैं आज गाड़ी चलाता हूं सिर्फ स्मिता की वजह से।

Nana Patekar on Smita Patil

आज टॉप पर होतीं स्मिता

इसी इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने आगे बात करते हुए कहा कि अगर आज स्मिता पाटिल होतीं को वो फिल्म जगत में आज भी टॉप पर होतीं। उन्होंने कहा कि वो मुझसे कहा करती थी कि मुझे साड़िया लेनी हैं तेरे घर के लिए। वो अलग ही थी एकदम। वो बहुत जल्दी चली गई। उसे अभी और काम करना था।

वहीदा के काम के दीवाने हैं नाना

नाना पाटेकर से जब इसी इंटरव्यू में पूछा गया कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन हैं तो उन्होंने कहा कि हेमा जी का काम बहुत अच्छा होता था। इसलिए उस वक्त तो हेमा जी थीं लेकिन वहीदा रहमान जी बहुत अच्छी लगती थीं। क्या काम करती थीं। बेहतरीन काम हर जगह। आपको बता दें स्मिता पाटिल के साथ नाना पाटेकर ने दो फिल्मों में काम किया है। इस जोड़ी ने बॉलीवुड को फिल्म ‘सूत्रधार’ और ‘आज की आवाज’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

Nana Patekar on Waheeda Rehman

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें