आज से 18 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ ने देश ही नहीं दुनिया भर में तहलका मचा दिया था. इस फिल्म में कहानी के साथ-साथ फिल्म के गानों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी. ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ मूवी का गाना जय हो ने खूब नाम कमाया था. इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया था. इस गाने ने म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को ऑस्कर अवॉर्ड दिलाया था. आपको बता दें कि फिल्म की कहानी इंडियन ऑथर विकास स्वरुप के नॉवेल ‘Q & A’ पर आधारित थी. इस मूवी का डायरेक्शन Daniel Francis Boyle ने किया था. इस फिल्म में जमाल का रोल आयुष महेश खेडेकर ने निभाया था. वहीं लतिका का किरदार रुबीना अली ने निभाया था. इतना ही नहीं इस फिल्म में मधुर मित्तल के बच्चे का रोल अजहरुद्दीन मोहम्मद इस्माइल ने निभाया था.
यह भी पढ़ें: ‘मैंने सावधान किया था…’, कृष्णा अभिषेक को लेकर गोविंदा का चौंकाने वाला बयान
चाइल्ड एक्टर को नहीं मिले थे पैसे
आपको बता दें कि डायरेक्टर ने तीनों बच्चों के लिए एक ऐसा काम किया था, जो आज भी लोगों को काफी पसंद आता है. आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक Daniel Francis Boyle ने तीनों चाइल्ड एक्टर के पैसे एक ट्रस्ट में जमा करा दिए थे, जो उन्हें स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद 16 साल की उम्र में मिली थी. इतना ही नहीं प्रोडक्शन कंपनी ने एक ऑटो-रिक्शा का भी इंतजाम किया था, जो इन्हें 16 साल की उम्र तक स्कूल पहुंचाता था.
यह भी पढ़ें: Oscars 2026 Update: 98वें ऑस्कर में फिर टूटा भारत का सपना, ‘होमबाउंड’ को नहीं मिला नॉमिनेशन
कहां हैं ‘स्लमडॉग मिलियनेय’ के तीनों एक्टर
‘स्लमडॉग मिलियनेय’ में छोटे जमाल का रोल प्ले करने वाले आयुष महेश खेडेकर अब 25 साल के हो चुके हैं. बता दें कि आयुष महेश खेडेकर ने कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में काम किया है. फिलहाल उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है. वहीं छोटे लतिका का किरदार निभाने वाली रुबीना अली ने साल 2023 में शादी कर लिया था. वो अब अपने परिवार के साथ रहती है. रुबीना मुंबई में अपना एक सैलून चलाती है. हालांकि छोटे सलीम का किरदार निभाने वाले अजहरुद्दीन मोहम्मद इस्माइल की बात करें, तो वो वापस से बांद्रा ईस्ट के नौपाड़ा में छोटे अपार्टमेंट रहने पर मजबूर हो गए है. दरअसल साल 2020 में ट्रस्ट की ओर पैसा मिलना बंद हुआ, तो उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं रही. उन्हें अपना फ्लैट बेचना पड़ा.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
15 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
18 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
19 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
20 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
20 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
20 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
21 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
22 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
22 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines