Akshay Kumar Angry: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार नए साल पर अपनी नई फिल्म के साथ हाजिर हैं। उनकी नई फिल्म ‘स्काई फोर्स’ (Sky Force) इस महीने 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का ठीक-ठाक रिएक्शन मिल रहा है। हालांकि ट्रेलर रिलीज के बाद अक्षय कुमार का एंग्री रिएक्शन सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, अक्षय ने उन ट्रोलर्स की बोलती बंद की है, जो उन्हें फ्लॉप एक्टर का टैग दे रहे हैं। साथ ही कम से कम फिल्में करने की सलाह दे रहे हैं।
पिछले साल नहीं दीं हिट फिल्में
पिछले साल 2024 में अक्षय कुमार की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। हालांकि किसी भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद नहीं चखा और एवरेज बनकर रह गईं। अक्षय काफी समय से हिट फिल्मों के लिए तरस रहे हैं, जिसे देखते हुए लोगों ने उन्हें फ्लॉप एक्टर का टैग देना शुरू कर दिया। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार ने इस पर खुलकर बात की।
अक्षय कुमार ने कहा, ‘पहली बार ऐसा नहीं हुआ है, जब मेरी फिल्म ने अच्छा बिजनेस नहीं किया। पहले कई बार मेरी फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं। अच्छी बात ये है कि मैं कभी हार नहीं मानता हूं। मैं हमेशा मेहनत करना रहता हूं। लोगों को जो कहना है, वह कहते ही रहेंगे।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 से बेघर होते ही Kashish के 5 बड़े खुलासे, फिनाले से पहले विनर रिवील
फिल्में नहीं करूं तो क्या करूं?
‘स्काई फोर्स’ एक्टर ने आगे कहा, ‘मुझे बहुत लोग सलाह देते हैं कि मैं साल में सिर्फ एक या दो फिल्में करूं। मैं बस लोगों को एक बात समझाने की कोशिश करता हूं कि अगर मैं फिल्मों में काम नहीं करूं तो क्या करूं? इन फिल्मों ने मेरा करियर बनाया है। मैं मेहनत करना बंद नहीं कर सकता हूं। लोग कहते हैं कि मैं कंटेंट बेस्ड काम नहीं करूं लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता। मुझे हर तरह का काम करना है।’
ट्रोलर्स की लगाई लताड़
अक्षय ने आगे कहा कि उन्हें खुद पर गर्व महसूस होता है कि इतनी बार फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद वह अब तक हार नहीं माने। वह सिर्फ अपने काम में बेस्ट देना चाहते हैं। बता दें कि अक्षय कुमार के इस जवाब ने ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है। वहीं फैंस उनके फिल्मों के प्रति जुनून की तारीफ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
4 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
6 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
7 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
7 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
9 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
20 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines