Sky Force Day 10 or Deva Day 3 Box Office Collection (early estimates): अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। इन दस दिनों में इस फिल्म ने कमाल की कमाई की है और ये 100 करोड़ी होने से बस एक कदम दूर है। हालांकि, शाहिद कपूर की ‘देवा’ को रिलीज हुए आज तीसरा दिन था और तीसरे दिन भी ये फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर सकी। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन?
फिल्म ‘स्काई फोर्स’
Sacnilk.com की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय और वीर की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन 5.25 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 99.75 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि, उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म 10वें दिन 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ये 100 करोड़ी होने से बस एक कदम दूर है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 11वें दिन इस आंकड़े को पार कर लेगी।
फिल्म ‘देवा’
इसी के साथ अगर शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 7.15 करोड़ की कमाई की है। दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन की कमाई में उछाल जरूर आया है, लेकिन फिर भी फिल्म का कलेक्शन कुछ खास जलवा नहीं दिखा पा रहा है। इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 19.05 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि दोनों ही फिल्मों के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें फेरबदल हो सकता है।
‘स्काई फोर्स’ की कमाई
‘स्काई फोर्स’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो इसने दूसरे दिन 22 करोड़ का मोटा कारोबार किया था। तीसरे दिन 28 करोड़ रुपये, चौथे दिन 7 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 5.75 करोड़ रुपये, छठवें दिन 6 करोड़ रुपये, सातवें दिन 5.5 करोड़ रुपये, आठवें दिन 3 करोड़ रुपये और 9वें दिन इस फिल्म ने 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
‘देवा’ का मंडे टेस्ट
‘स्काई फोर्स’ और ‘देवा’ में इस वक्त कमाई को लेकर कांटे की टक्कर देखी जा रही है और इस टकराव में ‘स्काई फोर्स’ मजबूत नजर आ रही है। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि ‘देवा’ का मंडे टेस्ट में कैसा हाल रहता है? वहीं, ‘स्काई फोर्स’ 100 करोड़ी होने में और कितना टाइम लेगी?
यह भी पढ़ें- Udit Narayan को नहीं कोई पछतावा! फैन को KISS करने के बाद फिर बोले सिंगर, बताया क्या पाना चाहते हैं?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines