हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Sky Force से पहले ये फिल्में 26 जनवरी के मौके पर हुईं रिलीज, कलेक्शन में कौन आगे?

Republic Day Release Movie Collection: 26 जनवरी के मौके पर फिल्म ‘स्काई फोर्स’ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। 24 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म से पहले और भी फिल्में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई हैं। आइए देखें उनका कलेक्शन…

विज्ञापन
Sky Force And Fighter. File Photo

Republic Day Release Movie Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की देशभक्ति पर आधारित फिल्म ‘स्काई फोर्स’ 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने सिर्फ दो दिन में 33.75 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 12.25 रुपये कमाए थे, जबकि दूसरे दिन शनिवार को इसने 21.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। आपको बता दें कि 26 जनवरी के मौके पर पहले भी कई फिल्में रिलीज हुई हैं। आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कौन किससे कितनी आगे रही हैं?

फाइटर

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ पिछले साल 25 जनवरी, 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने गणतंत्र दिवस पर 39.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

पठान

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने ‘पठान’ के जरिए 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया था। उनकी ये फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने गणतंत्र दिवस के मौके पर 70.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

यह भी पढ़ें: Sky Force की स्टारकास्ट की फीस कितनी? अक्षय कुमार ने खाली की मेकर्स की जेब!

पद्मावत

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पद्मावत’ 25 जनवरी, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने गणतंत्र दिवस पर 32 करोड़ रुपये का प्रभावशाली बिजनेस किया था।

रईस

सुपरस्टार शाहरुख खान और माहिरा शर्मा स्टारर फिल्म ‘रईस’ साल 2017 में 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था लेकिन 26 जनवरी के मौके पर ‘रईस’ ने बॉक्स ऑफिस पर 26.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

काबिल

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘काबिल’ भी 25 जनवरी, 2017 के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म का क्लैश शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ से था। ‘काबिल’ ने गणतंत्र दिवस के मौके पर 18.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

एयरलिफ्ट

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और निम्रत कौर की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ को 22 जनवरी, 2016 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म ने गणतंत्र दिवस पर 17.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें