Sky Force BO Collection: स्काई फोर्स को 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। अब फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की डिटेल आ गई है। बता दें कि Sky Force वीकेंड का फायदा मिला और दूसरे दिन का कलेक्शन 21 करोड़ रुपये है। अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निम्रत कौर स्टारर फिल्म स्काई फोर्स ने पहले दिन शानदार परफॉर्मेंस के साथ एंट्री की थी।
पहले दिन फिल्म ने कमाए 12 करोड़
बता दें कि इस फिल्म को रिपब्लिक डे वाले वीकेंड के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ये फिल्म देशभक्ति की भावना से भरी हुई है। ये एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 के युद्ध के दौरान सरगोधा एयरबेस पर हुए हमले पर आधारित है। इस फिल्म को दिनेश विजय और अमर कौशिक ने प्रोड्यूस किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की ओपनिंग डे नेट कमाई 12.25 करोड़ रही।
दूसरे दिन का कलेक्शन
वहीं दूसरे दिन भी फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया और 21 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के दूसरे दिन की ओक्यूपेंसी की बात करें तो 2D वर्जन के लिए सुबह के शो में 23.52%, दोपहर के शो में 33.34% और शाम के शो में 39.23% बैठने की क्षमता रही। एक्यूरेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन कुल 21 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके बाद फिल्म का पूरा कलेक्शन 33.25 करोड़ रुपये हो गया है।
वीर पहाड़िया को मिली सराहना
इस फिल्म में वीर पहाड़िया को काफी सराहना मिल रही है, जबकि ये उनकी पहली फिल्म है। उनकी एक्टिंग ने लोगों को बहुत प्रभावित किया है। बता दें कि वीर का करैक्टर एक गंभीर किरदार है, जो अज्जमदा बॉपैया देवैया पर आधारित है। वहीं अक्षय कुमार ने भी इस फिल्म का हिस्सा होने पर खुद को भाग्यशाली बताया है।
यह भी पढ़ें – Padma Awards 2025: अरिजीत सिंह, नंदमुरी बालकृष्ण… सिनेमा जगत के सितारों को मिला देश का सर्वोच्च सम्मान
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
3 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
5 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
6 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
6 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
8 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
20 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines