साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘पराशक्ति’ रिलीज के बाद से विवादों में छाई हुई है. इसे सिनेमाघरों में 10 जनवरी, 2026 को रिलीज किया गया था. फिल्म पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ और इंदिरा गांधी की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है. फिल्म को लेकर आरोप ये भी लगाया गया कि इसमें राजनीति को गलत तरीके से दिखाया गया है. सुधा कोंगरा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को शोज भी रद्द कर दिए गए हैं, जिसकी वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा झटका लगा है.
‘पराशक्ति’ पर बवाल क्यों?
फिल्म ‘पराशक्ति’ के बवाल के बारे में बात की जाए तो इसकी कहानी तमिलनाडु में हिंदी थोपे जाने के खिलाफ 1960 के दशक के आंदोलन के बैकग्राउंड पर आधारित है. इसी की वजह से तमिलनाडु में यूथ कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया और इसे बैन करने की मांग तक की थी. संगठन का आरोप है कि फिल्म में 1965 में एंटी-हिंदी आदोलन से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर दिखाया है. इतना ही नहीं, यूथ कांग्रेस का ये भी कहना है कि फिल्म में कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं, खासकर पूर्व पीएम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नकारात्मक और विलेन की तरह पेश किया गया है.
फिल्म के इन सीन्स पर आपत्ति
इसके साथ ही अगर फिल्म के सीन्स पर की गई आपत्ति के बारे में बात की जाए तो इस विवाद की सबसे बड़ी वजह फिल्म के कुछ खास सीन हैं. एक सीन में दिखाया गया है कि 1965 में कांग्रेस सरकार ने पोस्ट ऑफिस में सिर्फ हिंदी फार्म लागू किए, जिसे लेकर यूथ कांग्रेस का कहना है कि ये पूरी तरह से झूठ है. फिल्म में एक सीन में ये भी दिखाया गया है कि शिवकार्तिकेयन का किरदार इंदिरा गांधी से मुलाकात करता है, जिस पर संगठन ने आपत्ति जताई है. वहीं, एक दूसरे सीन में इंदिरा गांधी को लेकर दिखाया गया है कि वो कोयंबटूर आईं और ट्रेन जलने की घटना देखी. यहां उन्होंने हिंदी विरोधी हस्ताक्षर को स्वीकार किया, जिसे कांग्रेस ने सिरे से ही नकार दिया. यूथ कांग्रेस की ओर से फिल्म से इन सीन्स को हटाने की मांग की गई है साथ ही इस पर बैन लगाने की मांग भी की गई है.
यह भी पढ़ें: ‘ये कब सुधरेगा…?’, दिल्ली के कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने ठंड को लेकर कही गंदी बात, इंटरनेट पर हो रही फजीहत
फिल्म को मिला कमल हासन का समर्थन
वहीं, जहां कांग्रेस इस फिल्म का विरोध कर रही है. कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों का इसको समर्थन भी मिला है. एक्टर और राजनेता कमल हासन ने इस फिल्म को देखने के लिए तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन को चिट्ठी भी लिखी थी. उन्होंने फिल्म ‘पराशक्ति’ को 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘राजनीतिक बिगुल’ बताया था. उन्होंने इसे डीएमके के इतिहास में एक अहम फिल्म बताया था. इसके साथ ही बीजेपी नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीथा हमला भी बोला था. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को अभिव्यक्ति की आजादी पर बोलने का हक नहीं है.
शिवकार्तिकेयन और डायरेक्टर का रिएक्शन
फिल्म के विवाद पर एक्टर शिवकार्तिकेयन और डायरेक्टर सुधा कोंगरा का रिएक्शन भी सामने आया है. डायरेक्टर ने सफाई देते हुए कहा कि फिल्म में इतिहास और क्रिएटिव आजादी का संतुलन रखा गया है. उनके मुताबिक, इंदिरा गांधी का उस समय मद्रास आना एक सच्ची घटना थी और फिल्म को स्टूडेंट्स के नजरिए से दिखाया गया है. उन्होंने ये भी दावा किया कि 1965 के आंदोलन में स्टूडेंट्स की बड़ी भूमिका थी और फिल्म उसी नजरिए से बनी है.
यह भी पढ़ें: ‘वक्त बुरा हो या अच्छा…’, तारा सुतारिया संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच वीर पहाड़िया का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
इसके साथ ही शिवकार्तिकेयन ने भी इस मामले पर रिएक्शन दिया है. उनका कहना है कि लोगों को फिल्म पूरी देखने के बाद फैसला करना चाहिए. उनका कहना था कि कोई विवाद नहीं है अगर लोग फिल्म देखेंगे तो समझ आएगा कि मेकर्स क्या कहना चाहते थे.
बॉक्स ऑफिस पर ‘पराशक्ति’ को लग झटका
विवादों का असर फिल्म ‘पराशक्ति’ की कमाई पर पड़ा है. देशभर में 600 से ज्यादा शोज कैंसिल भी कर दिए गए हैं. रिलीज के बाद पहले दिन इसके 2037 शोज थे, जो बाद में घटकर 1424 हो गए थे. जहां फिल्म ने पहले दिन 12.5 करोड़ का कलेक्शन किया था वहीं, चौथे दिन इसकी कमाई गिरकर सिर्फ 2.40 करो़ॉ ही रह गई, जिसके बाद फिल्म की चार दिन की कुल कमाई 28 करोड़ तक ही हो पाई.
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines