Sitara On Times Square Billboard: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को फैंस का बेशुमार प्यार मिलता है। इसके लिए एक्टर हमेशा सुर्खियों में भी बने रहते हैं। लेकिन इस बार उनका चर्चा में आने का कोई और कारण है।
दरअसल, तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा ने वह कारनामा कर दिखाया है, जिसे करना हर किसी के बस की बात नहीं है। जी हां, महज 11 साल की उम्र में सितारा टाइम्स स्क्वायर पर दिखने वाली पहली स्टारकिड बन गई हैं।
Sitara ने टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर किया डेब्यू
इतनी छोटी सी उम्र में ही सितारा हर जगह छा गई है। बता दें कि स्टार किड सितारा की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। साथ ही उनका हर पोस्ट भी तुरंत ही वायरल हो जाता है। बताते चलें कि सितारा पहली स्टारकिड हैं जिसने टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर डेब्यू किया है।
सोशल मीडिया पर छाई सितारा के डेब्यू की फोटोज
सितारा ने सोशल मीडिया पर अपने डेब्यू की तस्वीरें भी साझा की हैं। अपनी बेटी के टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर डेब्यू से महेश बाबू खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। एक्टर ने भी बेटी की इतनी बड़ी उपलब्धि पोस्ट शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सितारा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ये कैप्शन
वहीं, सितारा ने अपने डेब्यू की जानकारी देते हुए जो पोस्ट किया है, उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि- टाइम्स स्क्वायर…. हे भगवान, चिल्लाई और रोई, मैं इससे अधिक खुश नहीं हो सकती, पीएमजे ज्वैलरी आपके बिना ये नहीं कर सकती थी। इतनी ही नहीं बल्कि महेश ने भी अपने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- टाइम्स स्क्वायर को रोशन करना, तुम पर बहुत गर्व है मेरी पटाखा, ऐसे ही चमकती रहो।
मां नम्रता भी बहुत खुश
इतना ही नहीं बल्कि इस पर सितारा की मां नम्रता भी बहुत खुश हैं। उन्होंने भी पोस्ट के जरिए अपनी एक्साइटमेंट शेयर की। सितारा की मां ने लिखा है कि- देखिए टाइम्स स्क्वायर पर किसने डेब्यू किया है, शब्द नहीं बता सकते हैं कि मैं कितनी खुश हूं। सितारा तुम्हारे सपने पूरे होता देखना बहुत ही शानदार फीलिंग है, शाइन करते रहिए मेरी सुपरस्टार।
संबंधित खबरें
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
6 mins agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
31 mins agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
3 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
3 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
5 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
5 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
23 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines