Sitaare Zameen Par YouTube release Inside story: आमिर खान की फिल्म Sitaare Zameen Par किसी ओटीटी फार्म पर रिलीज नहीं होगी। सितारे जमीं पर एक अगस्त 2025 से 100 रुपये रेंट पर YouTube पर उपलब्ध होगी। आमिर खान ने प्रेस कॉफ्रेंस में आमिर खान ने पे-पर-व्यू बनाम ओटीटी पर अपने रुख का बचाव करते हुए फिल्म सितारे जमीं पर के सीधे यूट्यूब पर स्ट्रीम होने का ऐलान किया। आमिर खान ने डिजिटल रिलीज़ के बारे में झूठ बोलने के लिए माफ़ी मांगी।
डायरेक्ट यूटयूब रिलीज पर क्या बोले आमिर खान?
आमिर खान बोले कि सिनेमाघरों में रिलीज़ फिल्में 8 महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अच्छा परफार्म नहीं करतीं। पे-पर-व्यू मॉडल और सब्सक्रिप्शन मॉडल में बहुत अंतर है। सब्सक्रिप्शन मॉडल पर फ़िल्म रिलीज होने के बाद लोग मेरी फिल्म को नहीं, सिर्फ़ ओटीटी प्लेटफॉर्म को सब्सक्राइब करते हैं। इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि कोई इसे देखना चाहता है या नहीं।
मुझे अपने दर्शकों से केवल 100 रुपये चाहिए, किसी कंपनी के 125 करोड़ रुपये नहीं। सब्सक्रिप्शन मॉडल हमें सिर्फ़ नुकसान पहुंचा रहा है। गौरतलब है कि Sitaare Zameen Par ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par देखते ही भावुक हुए शशि थरूर, आमिर खान की तारीफ की, बताया- दिल को छू लेने वाली फिल्म
डायरेक्ट यूटयूब रिलीज के 5 फायदे
- सब्सक्रिप्शन मॉडल में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो या डिज़नी + हॉटस्टार शामिल हैं, जिसके लिए यूजर्स को उनकी ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है, जबकि यूटयूब पर पे-पर-व्यू मॉडल पर ग्लोबल रूप से उपलब्ध है, जहां 100 रुपये में फिल्म देखने को मिलेगी।
- यूट्यूब पर डायरेक्ट रिलीज करने का एक फायदा ये भी है कि ये मूवी ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस तक पहुंच सकेगी। वहीं जो लोग नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं देख पाते हैं, वो लोग भी यूट्यूब पर मूवी के मजे ले सकेंगे।
- आमिर खान के इस फैसले से और भी मेकर्स के लिए नया रास्ता खुलेगा। अब बाकी के फिल्म मेकर्स भी बिना किसी सब्सक्रिप्शन के अपनी मूवीज ऑडियंस तक पहुंचा सकेंगे। वहीं यूट्यूब भारत का हर दूसरा आदमी यूज करता है, तो फिल्ममेकर्स की मूवी इस तरीके से ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस तक पहुंच सकेगी।
- आमिर खान की इस स्ट्रेटजी से पे-पर-व्यू मॉडल को बढ़ावा मिलेगा। इसके तहत दर्शक सिर्फ उस फिल्म के लिए फीस चार्ज करेंगे जिस फिल्म को वो देखना चाहते हैं। ऑडियंस बिना सब्सक्रिप्शन इसे देख सकेंगे। वहीं आमिर खान की इस फिल्म को यूट्यूब पर देखने के लिए आपको सिर्फ 100 रुपये चुकाने होंगे।
- ‘सितारे जमीन पर’ के मेकर्स से प्रेरित होकर अगर दूसरे फिल्ममेकर्स भी इस कदम पर चलते हैं तो ऑडियंस के लिए नए ऑप्शन भी होंगे। महंगे ओटीटी प्लेटफॉर्म से ब्रेक लेकर ऑडियंस यूट्यूब पर नई फिल्मों का रुख कर सकेंगे। ज्यादा पैसे खर्च किए बिना ही वो अपनी फेवरेट मूवी एचडी क्वालिटी में देख सकेंगे।
यह भी पढ़ें: थिएटर में अचानक पहुंचे Aamir Khan, दर्शकों ने जमकर की ‘Sitaare Zameen Par’ की तारीफ
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines