बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है. यह फिल्म 20 जून 2025 को थिएटर में रिलीज की गई थी. इस मूवी में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आई थी. यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. आमतौर पर कोई भी फिल्म थिएटर में रिलीज होने के बाद 50 से 60 दिनों के अंदर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उसे स्ट्रीम की जाती है. हालांकि, आमिर खान की इस फिल्म के साथ ऐसा नहीं हुआ है. बता दे कि थिएटर में रिलीज होने के करीब 9 महीने बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: पुलिस ऑफिसर के रोल में दिख सकते हैं Shah Rukh Khan, नई फिल्म को लेकर फैंस के बीच बढ़ी चर्चा
कब रिलीज हुई थी ‘सितारे जमीन पर’
हालांकि, आमिर खान ने इस फिल्म को थिएटर के बाद यूट्यूब पर रिलीज किया था जहां उनके चैनल पर 100 रुपये देखकर फैंस मूवी को देख रहे थे. आमिर खान स्टारर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ थिएटर और यूट्यूब के बाद अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है. यह फिल्म सोनी लिव ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी. बता दें कि इस जानकारी सोनी लीव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है. सोनी लीव ने जानकारी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एक टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 के तुफानी सितारे और उनकी जर्नी. ‘सितारे जमीन पर’ जल्द ही Soni Liv पर स्ट्रीम होने वाली है.
किस OTT पर रिलीज होने वाली है ‘सितारे जमीन पर’
आपको बता दें कि आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ बनाने में करीब 90 करोड़ रुपये की लागत आई थी. इस फिल्म ने दुनियाभर में 266 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं फिल्म ने सिर्फ भारत में 166.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके साथ ही आमिर खान की यह फिल्म 2025 की हिट फिल्मों में शामिल हो गई थी. आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की कहानी की बात करें, तो इस मूवी में घमंडी बास्केटबॉल कोच की कहानी दिखाई गई है, जो नशे की हालत में गाड़ी चलाता है और पुलिस वालों की गाड़ी को टक्कर मार देता है. जिसके बाद कोर्ट उसे सजा के तौर पर 10 ‘स्पेशली एबल्ड’ बच्चों की एक टीम को बास्केटबॉल सीखने का आदेश देता है.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
55 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines