बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। आज 22 जून को फिल्म को रिलीज हुए तीसरा दिन है और फिल्म ने तीसरे दिन ही टिकट खिड़की पर 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। इसके अलावा थिएटर्स में धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ भी है। फिल्म की कमाई में तीसरे दिन गिरावट आई है लेकिन फिर भी ये फिल्म 50 करोड़ के करीब है। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों के लेटेस्ट कलेक्शन क्या है?
क्या है दोनों फिल्मों की लेटेस्ट कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 28.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई की है। वहीं, अगर धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ की बात करें तो इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर आज 22 जून को तीसरा दिन है और फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 15.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।
आमिर खान की फिल्म के आंकड़े
हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है। इसी के साथ अगर आमिर खान की फिल्म की पहले दिन यानी ओपनिंग डे की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 10.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म के खाते में 20.2 करोड़ रुपये कमाए थे।
फिल्म ‘कुबेर’ की कमाई में गिरावट
इसके अलावा अगर धनुष की फिल्म के दो दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 14.75 और दूसरे दिन 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ‘कुबेर’ की कमाई के आंकड़े में गिरावट देखने को मिल रही है। वीकेंड पर फिल्म से उम्मीद थी कि ये तगड़ा कलेक्शन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दूसरे दिन के मुकाबले इसकी कमाई में गिरावट आई है। अब देखने वाली बात होगी कि इन दोनों फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकती है और दोनों में कौन-सी फिल्म ज्यादा कलेक्शन करती है।
यह भी पढ़ें- ‘जब दिल बड़ा और…’, Shraddha Kapoor ने कुछ इस तरह मनाया संडे, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर दिखाई झलक
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
8 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
9 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
11 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
12 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
14 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines