---विज्ञापन---

Sitaare Zameen Par की आंधी नहीं रोक पाई Kannappa और Maa, बॉक्स ऑफिस पर कौन किससे आगे?

Box Office Collection: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' के साथ ही काजोल की 'मां' और विष्णु मांचू स्टारर 'कन्नप्पा' भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए बैठी हैं। आइए जानते हैं कि कमाई के मामले में कौन सी फिल्म किससे आगे चल रही है?

---विज्ञापन---

Box Office Collection: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ इस महीने 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके ठीक एक हफ्ते बाद काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ और विष्णु मांचू, प्रभास और अक्षय कुमार स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म ‘कन्नप्पा’ 27 जून को रिलीज हुईं। इसके बावजूद दोनों फिल्में आमिर खान की फिल्म की आंधी को रोकने में नाकामयाब साबित हो रही हैं। रिलीज के दस दिन बाद भी ‘सितारे जमीन पर’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। वहीं दूसरी ओर ‘मां’ और ‘कन्नप्पा’ के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कौन किससे आगे चल रही है?

सितारे जमीन पर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। उम्मीद से परे जाकर इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि आमिर खान जब भी स्क्रीन पर आएंगे तो 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा ही लेंगे। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने दूसरे वीकेंड में ‘सितारे जमीन पर’ ने शनिवार को 12.6 करोड़ रुपये और रविवार को 14.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 122.65 करोड़ रुपये हो गया है।

---विज्ञापन---

मां का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एक्ट्रेस काजोल की हॉरर-साइकोलॉजिकल फिल्म ‘मां’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने 4.65 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी। अब शनिवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपये और रविवार को 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘मां’ का टोटल कलेक्शन 17.4 करोड़ रुपये हो गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मुझे लगता है बिग बॉस शापित…’ Shefali Jariwala के निधन पर हिमांशी खुराना का छलका दर्द

कन्नप्पा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साउथ एक्टर विष्णु मांचू, मोहन बाबू, प्रभास और अक्षय कुमार की माइथोलॉजिकल फिल्म ‘कन्नप्पा’ भी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.35 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी। शनिवार को इसने 7.15 करोड़ रुपये और रविवार को 6.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही ‘कन्नप्पा’ का टोटल कलेक्शन 23.1 करोड़ रुपये हो गया है, जो काजोल की फिल्म ‘मां’ से ज्यादा है।

First published on: Jun 30, 2025 06:40 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola