Sitaare Zameen Par Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने वो कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद नहीं की जा रही थी। फिल्म ने वीकेंड पर छप्पर फाड़ कमाई करते हुए साबित कर दिया है कि सुपरस्टार जब भी पर्दे पर आएं वह दर्शकों का दिल बखूबी जीतना जानते हैं। जाहिर है कि पिछली दो फ्लॉप फिल्में देने के बाद आमिर खान लंबे वक्त के बाद सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई दिए हैं। ओपनिंग डे पर उम्मीद से ज्यादा कमाई करते हुए सितारे जमीन पर ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर गर्दा ही उड़ा दिया है। इसी के साथ अजय देवगन की रेड 2 को पटखनी दे डाली है। अब सवाल उठता है कि क्या ये हाउसफुल 5 का रिकॉर्ड तोड़ देगी?
पहले दिन तोड़ा था 15 फिल्मों का रिकॉर्ड
आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म सितारे जमीन पर ने रिलीज के पहले ही दिन 15 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़कर रख दिया था। ये सभी फिल्में इसी साल 2025 में रिलीज हुई हैं। अब दूसरे दिन इसने अजय देवगन की रेड 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रेड 2 ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि सितारे जमीन पर ने दूसरे दिन शनिवार को 21.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
सितारे जमीन पर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसने 21.7 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कुल 32.4 करोड़ रुपये का कलेक्श्न कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड सितारे जमीन पर की पहले दिन की कमाई 13.8 करोड़ रुपये रही है। अगर वर्ल्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा तो आज रविवार को फिल्म ऊंची छलांग लगा सकती है।
यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par ने आते ही 15 फिल्मों को चटाई धूल, अपना रिकॉर्ड तोड़ने से चूके Aamir Khan
क्या हाउसफुल 5 का तोड़ेगी रिकॉर्ड?
आमिर खान की सितारे जमीन पर ने दूसरे दिन 21.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 5 ने रिलीज के दूसरे दिन 31 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से देखा जाए तो अभी हाउसफुल 5 को पीछे छोड़ना मुश्किल है लेकिन रविवार के बाद अगर कमाई ऐसे ही आगे बढ़ती रही तो सितारे जमीन पर अक्षय कुमार की फिल्म को भी धूल चटा देगी। ऐसा हम इसलिए कह पा रहे हैं क्योंकि तीन दिन के बाद हाउसफुल 5 के कलेक्शन में लगातार कमी देखी गई थी।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
17 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
17 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
20 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines