साल 2025 के शुरुआत से लेकर अब तक कई फिल्में ऐसी आई हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. ये मूवीज इस साल की हिट मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई हैं. आज हम एक ऐसी मूवी की बात कर रहे हैं जिसमें बच्चे जिंदगी की सीख देते नजर आने वाले हैं. आमिर खान की इस मूवी का नाम ‘सितारे जमीन पर’ है. इस मूवी की कहानी डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी बताती है कि ये बच्चे कैसे अपनी मुश्किलों से लड़ने के बाद भी खुशी-खुशी जीते हैं. चलिए मूवी की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.
मूवी की कहानी
मूवी की कहानी की शुरुआत एक अकड़ू बास्केटबॉल कोच गुलशन से होती है. जिसका किरदार आमिर खान ने निभाया है. आमिर खान एक नेशनल बास्केटबॉल की टीम के कोच होते हैं, जिन्हें अपने गुस्से की वजह से टीम से निकाल दिया जाता है और सजा के तौर पर कोच गुलशन को एक ऐसी टीम दी जाती है जिसके खिलाड़ी डाउन सिंड्रोम से जूझ रहे होते हैं. अब गुलशन के सिर पर इस टीम को नेशनल लेवल पर पहुंचाने की जिम्मेदारी आ जाती है.
यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par देखें केवल 100 रुपये में! YouTube पर डायरेक्ट रिलीज करने के 5 फायदे
जिंदगी जीना सिखाएंगे बच्चे
बास्केटबॉल कोच गुलशन पहले तो इन बच्चों से काफी परेशान होता है और बस इस टीम से छुटकारा पाना चाहता है. लेकिन बाद में गुलशन को दिखता है कि डाउन सिंड्रोम से पीड़ित होने के बाद भी इन बच्चों में कुछ कर गुजरने की चाह है. इसके बाद गुलशन इन बच्चों के साथ दिल से जुड़ जाता है और उन्हें नेशनल लेवल पर पहचान दिलाने में जुट जाता है. इस बीच गुलशन की लव लाइफ भी दिखाई गई है जिसमें काफी उथल-पुथल चल रही होती है. ये बच्चे ही गुलशन की लव लाइफ को भी ठीक करने में कामयाब होते हैं. ये मूवी आपके दिल को छू जाएगी और आप भी इन बच्चों के फैन हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par ने 13वें दिन भी जीता ऑडियंस का दिल, Maa-Kannappa की फूल रही सांसे
कहां देखें मूवी?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान की इस मूवी ने दुनिया भर में 268 करोड़ की कमाई की है. वहीं अगर आप इस मूवी को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए तो आप इसे यूट्यूब पर सिर्फ 100 रुपये में देख सकते हैं. मूवी में आमिर खान के साथ-साथ जेनेलिया डिसूजा भी लीड रोल में नजर आई हैं.
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
7 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
9 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
11 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
15 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
17 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
18 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines