Kajal Aggarwal Death Rumours: साउथ की फेमस एक्ट्रेस और ‘सिंघम’ फेम काजल अग्रवाल अचानक से चर्चाओं में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की मौत की अफवाहें तेजी से वायरल हो गईं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि काजल अग्रवाल का सड़क हादसा में निधन हो गया है। इससे उनके फैंस के बीच भी सनसनी मच गई। अब ‘सिंघम’ एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। चलिए आपको भी बताते हैं काजल अग्रवाल ने अपनी पोस्ट में क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: Dilip Kumar की को-एक्ट्रेस B. Saroja Devi का निधन, 200 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इन अफवाहों पर बात की है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरे बारे में कुछ झूठी खबरें फैली हैं कि मेरा एक्सीडेंट हुआ है और मैं अब इस दुनिया में नहीं हूं। सच कहूं तो ये सुनकर मुझे हंसी आई, क्योंकि ये बिल्कुल गलत है। भगवान की कृपा से मैं बिल्कुल ठीक हूं, सुरक्षित हूं और अच्छा कर रही हूं। आप सबसे अनुरोध है कि ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करें और न ही इन्हें फैलाएं। चलिए, सच और सकारात्मक चीजों पर ध्यान दें।’
मालदीव्स में वेकेशन
काजल अग्रवाल की इंस्टा स्टोरी से एक्ट्रेस के फैंस को विश्वास हुआ कि उनके निधन की खबरें झूठी थीं। वहीं बता दें हाल ही में एक्ट्रेस अपनी बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर पति गौतम किचलू के साथ मालदीव्स में वेकेशन पर गई थीं। एक्ट्रेस ने इन वेकेशन की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की थीं। जिसमें वो अपने पति के साथ खूब एन्जॉय करती नजर आ रही थीं।
काजल की अपकमिंग मूवी
एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो आखिरी बार उन्हें विष्णु मांचू की ‘कन्नप्पा’ में देखा गया था। वहीं काजल एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। अजय देवगन की ‘सिंघम’ में एक्ट्रेस के किरदार को खूब पसंद भी किया गया था। वहीं अब वो नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाती नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: Video: मशहूर एक्ट्रेस की मौत का वीडियो वायरल, जानें कौन थीं कामिला बेल्यात्स्काया?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
14 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
21 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines