Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again Latest Collection: अनीस बज्मी की फ्रेंचाइजी की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’, और कॉप्स स्पेशल फिल्म में महारत हासिल कर चुके रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन का लोगों को कब से इंतजार था। जहां अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अजय देवगन (Ajay Devgn), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) है। वहीं तो कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), विद्या बालन (Vidya Balan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) है।
दोनों ही फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर चालू है। ओपनिंग डे पर आगे निकलती सिंघम अगेन को लगता है अब मंजुलिका से डर लगने लगा है। ये हम नहीं बल्कि फिल्म की कमाई कर रही है। चलिए जान लेते हैं 10वें दिन का अब तक का कलेक्शन।
‘सिंघम अगेन’ के छूटे पसीने
ऑडियंस के लिए ये दिवाली बड़ी खास थी एक तरफ त्योहार का जश्न तो दूसरी ओर शानदार फिल्में। अजय देवगन की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। अब फिल्म ने थिएटर पर 10 दिन पूरे कर लिए हैं। ऐसे में इसका अब तक का कलेक्शन भी सामने आ गया है। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 10वें दिन 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये आंकड़े अब तक के हैं तो सुबह तक ये चेंज भी हो सकते हैं।
200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई सिंघम अगेन
सिंघम अगेन की सफलता को उसकी स्टारकास्ट काफी एंजॉय कर रही है। जान लें कि फिल्म ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। जी हां, ओपनिंग डे पर 43.5 करोड़ से खाता खोलने वाली फिल्म का टोटल कलेक्शन 206.50 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि फिल्म ने अभी तक अपना बजट क्रॉस नहीं किया है जो कहीं न कही मेकर्स के लिए चिंता हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Baba Siddique ने मरने से एक दिन पहले इस इंसान को किया था फोन, Salman Khan के करीबी का खुलासा
‘भूल भुलैया 3’ ने भी मचाया कोहराम
अब बात कर डराने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की तो इसने तो बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है। जी हां, फिल्म ने शुरुआत में तो वो कमाल नहीं दिखाया लेकिन अब लगता है कि रूह बाबा ने कुछ जादू चला दिया है तभी तो कमाई में अचानक से उछाल आ गया है। जी हां फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन आ गया है। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, हॉरर फिल्म ने रिलीज के दसवें दिन 16.50 करोड़ की कमाई की है।
200 करोड़ का आंकड़ा छूने से बस इंच भर दूर
जहां 350 करोड़ के बजट में बनी फिल्म सिंघम अगेन ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है वहीं 150 करोड़ के बजट में बनी भूल भुलैया 3 इससे बस इंच भर दूर है।
जी हां, फिल्म ने कुल 199.50 करोड़ की कमाई कर ली है। हो सकता है कि सुबह तक ये आंकड़ा भी 200 करोड़ के पार चला जाए।
यह भी पढ़ें: शाहरुख-सलमान की Baba Siddique की इफ्तार पार्टी में कैसे खत्म हुई दुश्मनी? ‘भाईजान’ के करीबी का खुलासा
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines