'मंजुलिका' के आगे 'सिंघम' की फौज हुई पस्त, 'भूल भुलैया 3' की कमाई हुई मस्त-मस्त

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ दोनों ने 1 नवंबर को सिनेमाघरों में एंट्री मारी थी। मल्टीस्टारर इन फिल्मों की कमाई की बात करें तो रूह बाबा के आगे सिंघम के पसीने छूटते नजर आ रहे हैं। आइए जान लेते हैं लेटेस्ट कलेक्शन…

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again Latest Collection: अनीस बज्मी की फ्रेंचाइजी की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’, और कॉप्स स्पेशल फिल्म में महारत हासिल कर चुके रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन का लोगों को कब से इंतजार था। जहां अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अजय देवगन (Ajay Devgn), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) है। वहीं तो कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), विद्या बालन (Vidya Balan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) है।

दोनों ही फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर चालू है। ओपनिंग डे पर आगे निकलती सिंघम अगेन को लगता है अब मंजुलिका से डर लगने लगा है। ये हम नहीं बल्कि फिल्म की कमाई कर रही है। चलिए जान लेते हैं 10वें दिन का अब तक का कलेक्शन।

विज्ञापन

‘सिंघम अगेन’ के छूटे पसीने

ऑडियंस के लिए ये दिवाली बड़ी खास थी एक तरफ त्योहार का जश्न तो दूसरी ओर शानदार फिल्में। अजय देवगन की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। अब फिल्म ने थिएटर पर 10 दिन पूरे कर लिए हैं। ऐसे में इसका अब तक का कलेक्शन भी सामने आ गया है। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 10वें दिन 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये आंकड़े अब तक के हैं तो सुबह तक ये चेंज भी हो सकते हैं।

Singham Again

200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई सिंघम अगेन

सिंघम अगेन की सफलता को उसकी स्टारकास्ट काफी एंजॉय कर रही है। जान लें कि फिल्म ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। जी हां, ओपनिंग डे पर 43.5 करोड़ से खाता खोलने वाली फिल्म का टोटल कलेक्शन 206.50 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि फिल्म ने अभी तक अपना बजट क्रॉस नहीं किया है जो कहीं न कही मेकर्स के लिए चिंता हो सकती है।

विज्ञापन

‘भूल भुलैया 3’ ने भी मचाया कोहराम

अब बात कर डराने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की तो इसने तो बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है। जी हां, फिल्म ने शुरुआत में तो वो कमाल नहीं दिखाया लेकिन अब लगता है कि रूह बाबा ने कुछ जादू चला दिया है तभी तो कमाई में अचानक से उछाल आ गया है। जी हां फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन आ गया है।  Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, हॉरर फिल्म ने रिलीज के दसवें दिन  16.50 करोड़ की कमाई की है।

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3

200 करोड़ का आंकड़ा छूने से बस इंच भर दूर

जहां 350 करोड़ के बजट में बनी फिल्म सिंघम अगेन ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है वहीं 150 करोड़ के बजट में बनी भूल भुलैया 3 इससे बस इंच भर दूर है।

विज्ञापन

जी हां, फिल्म ने कुल 199.50 करोड़ की कमाई कर ली है। हो सकता है कि सुबह तक ये आंकड़ा भी 200 करोड़ के पार चला जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ