Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Report: अजय देवगन (Ajay Devgn) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) ने एक ही दिन सिनेमाघर में दस्तक दी थी। एक तरफ हॉरर-कॉमेडी फिल्म है और दूसरी तरफ एक्शन मूवी। ऐसे में ऑडियंस के पास ऑप्शन ही ऑप्शन हैं कि वो क्या देखें। 1 नवंबर को रिलीज हुई दोनों ही फिल्में मल्टीस्टारर हैं जिनका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि एडवांस बुकिंग में कार्तिक आर्यन की फिल्म आगे चल रही थी, लेकिन कमाई के मामले में ‘बाजीराव’ ने बाजी मार ली है। लेकिन कहीं न कहीं ‘मंजुलिका’ ने भी उसे कड़ी टक्कर दी हुई है। अब दोनों की फिल्मों को सिनेमाघर पर 5 दिन पूरे हो गए हैं तो चलिए जान लेते हैं कि लेटेस्ट कलेक्शन कैसा रहा।
‘सिंघम अगेन’ का 5वें दिन कैसा रहा हाल
सबसे पहले अजय देवगन, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के बारे में बात कर लेते हैं कि उसका रिलीज के पांचवे दिन कैसा हाल रहा। ओपनिंग डे पर धांसू कलेक्शन करने वाली फिल्म की कमाई में बीते दिन कुछ कमी आई है। ऐसा लगता है कि कहीं न कहीं ‘मंजुलिका’ का डर तो ‘बाजीराव’ के अंदर दिख ही रहा है। अब बीते दिन की कमाई की बात करें तो Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 5 नवंबर को 13.50 करोड़ की कमाई की है। अब उसका कुल कलेक्शन 153.25 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें:‘खराब एक्टिंग छिपाने के लिए क्लीवेज दिखाती थी…’, ‘सेक्स सिंबल’ बनीं मशहूर एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा
‘भूल भुलैया 3’ की कैसी है रफ्तार
अब बात कर लेते हैं कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की जो ‘सिंघम अगेन’ के साथ ही रिलीज हुई थी। एक साथ दोनों का क्लैश होना कहीं न कहीं कमाई पर असर तो डालता ही है। हॉरर फिल्म ने भी 1 नवंबर को ही सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म का लोगों को इंतजार तो था लेकिन अब कमाई में हर दिन गिरावट आ रही है। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 5वें दिन 13 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 137 करोड़ रुपये हो गया है।
क्लैश का कमाई पर पड़ रहा असर
ये तो सही है कि ऑडियंस को दो अच्छी फिल्में देखने का ऑप्शन मिल गया है। लेकिन कहीं न कहीं क्लैश का असर कमाई पर भी पड़ रहा है। जी हां, ये सोलह आने सच है, क्योंकि मेकर्स को दोनों ही फिल्मों से कमाई की जितनी उम्मीद थी वो कहीं न कहीं फेल होती नजर आ रही है। हालांकि आने वाले वीकेंड में कमाई में उछाल आने की पूरी उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal बोलते रह गए, Vivian Dsena ने दे डाली ‘धोबी पछाड़’? टाइम गॉड बनने के लिए 2 टीमों में हुआ मुकाबला
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम होगी 'रामायण'
12 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines