Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 Advance Booking: जैसे-जैसे दिवाली आ रही है वैसे-वैसे फैंस की धड़कने तेजी हो रही हैं। एक तरफ ‘सिंघम अगेन’ है तो दूसरी ओर ‘भूल-भूलैया 3’ है। दोनों फिल्में आमने-सामने खड़ी है और दिवाली पर एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार है। दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है, ऐसे में अब सवाल ये है कि दोनों में से किसने कितनी कमाई की है? तो आइए जानते हैं और आपको बताते हैं कि एडवांस बुकिंग में कौन आगे और कौन पीछे चल रहा है?
‘सिंघम अगेन’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की?
अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की बात करें तो इस फिल्म की एडवांस बुकिंग मंगलवार सुबह ही शुरू हुई थी और इसने शुरू होते ही ‘भूल-भूलैया 3’ को पटखनी दे दी है। जी हां, सिंघम अगेन ने भले ही मंगलवार सुबह अपनी एडवांस बुकिंग शुरू की हो लेकिन दोपहर तक फिल्म ने 11.72 लाख रुपये की कमाई कर ली, जो अपने आपमें बड़ी बात है।
‘भूल-भूलैया 3’ की एडवांस बुकिंग का कलेक्शन
हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की एडवांस बुकिंग सोमवार को शुरू हो गई थी और इस फिल्म ने मंगलवार दोपहर तक लगभग 12.83 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग कमाई की है। अगर ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल-भूलैया 3’ दोनों की कमाई पर गौर किया जाए, तो ‘सिंघम अगेन’ ने कम समय में ज्यादा कमाई की है। इससे ऐसा लग रहा है कि ‘सिंघम अगेन’ बॉक्स ऑफिस पर भी ‘भूल-भूलैया 3’ को कमाई के मामले में आगे नहीं निकलने देगी। हालांकि ये तो अब वक्त से साथ ही पता लगेगा कि इन दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर कौन सबसे ज्यादा कमाई करता है।
‘भूल-भूलैया 3’ में कौन-कौन?
‘भूल-भूलैया 3’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन नजर आने वाले हैं। वहीं, अगर ‘सिंघम अगेन’ की बात करें तो इस फिल्म में सितारों की पूरी फौज नजर आने वाली है।
दिवाली पर रिलीज होगी दोनों फिल्में
इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है और दोनों ही फिल्म दिवाली यानी 1 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें- Sussanne Khan के साथ दिवाली पार्टी में हादसा! सीढ़ियों से फिसला पैर
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines