Singham Again Trailer Release: ‘सिंघम अगेन‘ का ट्रेलर आज यानी 7 अक्टूबर को रिलीज हो गया है। 4 मिनट 58 सेकंड के इस ट्रेलर में अजय देवगन (Ajay Devgn) की धाक एक बार फिर साफ दिखाई दे रही है। इस बार वो लंका में आग लगाने की तैयारी में हैं। ट्रेलर में कहानी की एक झलक के साथ स्टोरीलाइन भी क्लियर कर दी गई है। इस बार ‘सिंघम अगेन’ की कहानी ‘रामायण’ की थीम पर बेस्ड है। सीता हरण के बाद राम कैसे उन्हें रावण से बचाकर वापस लाएंगे उसपर पूरी फिल्म टिकी हुई है।
‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर रिलीज
‘सिंघम अगेन’ नए जनरेशन को रामायण की थीम के साथ ट्रू लव का कॉन्सेप्ट समझाएगी। दरअसल, फिल्म में करीना कपूर (Kareena Kapoor) अवनि कामत यानी सिंघम अजय देवगन की पत्नी बनी हैं। उनका फिल्म में किडनैप होगा और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के कॉप यूनिवर्स के सभी सेलेब्स एक साथ आकर रावण का सामना करेंगे। फिल्म में रावण एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बने हैं। उनका नेगेटिव रोल काफी सॉलिड लग रहा है। न सिर्फ उनका लुक इंटेंस नजर आ रहा है बल्कि डायलॉग्स भी दमदार हैं। वो कोई सड़क छाप गुंडा नहीं, आग का तूफान बनकर आएंगे।
दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ देंगे सिंघम का साथ
दीपिका पादुकोण ट्रेलर में लेडी सिंघम के रोल में नजर आ रही हैं। वर्दी में शक्ति शेट्टी मेल एक्टर्स पर भी भारी पड़ रही हैं। शक्ति शेट्टी के लिए सिंघम उनके गुरूजी हैं। साउथ इंडियन एक्सेंट के साथ दीपिका एक बार फिर फैंस का दिल जीत लेंगी। उनके एक्सप्रेशंस, फिटनेस, स्टंट्स और मजेदार डायलॉग्स सीटी मारने पर मजबूर करने वाले हैं। दूसरी तरफ टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) सिंघम के लिए उनके लक्ष्मण बनेंगे तो सीता मैया को वापस लाने में उनकी मदद करेंगे।
यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill से स्टेज पर हो गई ऐसी हरकत, हंसते हुए बोले यूजर्स- ‘लगता है गुटखा खा के आई थी’
रणवीर और अक्षय की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्म में एक्शन के साथ फुल कॉमेडी करते दिखाई देने वाले हैं। उनकी और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नोकझोंक ट्रेलर में भी काफी इंट्रेस्टिंग लग रही है। जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) अर्जुन की टीम में हैं और श्वेता टीवी (Shweta Tiwari) के साथ दयानंद शेट्टी (Dayanand Shetty) की एक झलक से ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बैकग्राउंड म्यूजिक, कमाल के VFX और रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स जब एक साथ आकर रावण का वध करेगा वो देखना काफी मजेदार होगा।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
10 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
12 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
14 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
16 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
16 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
17 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
18 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines