Singham Again का ट्रेलर आते ही ट्रोल हो गईं Deepika Padukone
Author: Himanshu Soni
2024-10-07 20:00:22
Deepika Padukone Gets Trolled After Singham Again: अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के ट्रेलर के आते ही फैंस का इंतजार खत्म हो गया। रोहित शेट्टी की एक्शन-ड्रामा से भरी इस फिल्म के ट्रेलर का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। हालांकि ट्रेलर में लगभग हर किसी स्टार ने अपनी परफॉर्मेंस से फैंस को इंप्रेस किया लेकिन हाल ही में मां बनीं दीपिका पादुकोण को आखिर क्यों लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। चलिए आपको बताते हैं।
ट्रेलर आते ही ट्रोल हो गईं दीपिका पादुकोण
आपको बता दें अब तक दीपिका पादुकोण ने कई शानदार किरदार निभाए हैं। वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। उनके लिए पिछले कई साल ब्लॉक बस्टर पर काफी अच्छे रहे हैं। साल 2023 में शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ में दीपिका ने लीड रोल प्ले किया था और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके बाद एक्ट्रेस ब्लॉकबस्टर ‘जवान’ में एक्स्टेंडेड कैमियो में दिखी थीं। वहीं साल 2024 में उन्होंने ‘फाइटर’ और ‘कल्कि 2898 AD’ से फैन्स का दिल जीत लिया। ये दोनों फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही थीं।
यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill से स्टेज पर हो गई ऐसी हरकत, हंसते हुए बोले यूजर्स- ‘लगता है गुटखा खा के आई थी’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines