Singham Again Starcast Fee: दिवाली के मौके पर अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस फिल्म ने ठीक-ठाक ओपनिंग की और लगातार टिकट खिड़की पर अपने पैर जमा रखे हैं। फिल्म ने अब तक 180.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये तो सभी जानते हैं कि इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा कई बड़े स्टार्स हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए सितारों ने कितनी फीस चार्ज की है। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं…
Singham Again के स्टार्स की फीस कितनी?
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के लिए अजय देवगन ने 35 करोड़ रुपये की फीस ली है और उनकी फीस बाकी सबके मुकाबले सबसे ज्यादा है। रणवीर सिंह और करीना कपूर ने इस फिल्म के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। अक्षय कुमार को इस फिल्म के किरदार के लिए 20 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
सलमान खान का कैमियो
इतना ही नहीं बल्कि कथित तौर पर दीपिका पादुकोण ने फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये लिए हैं। अर्जुन कपूर ने विलेन का रोल निभाने के लिए 6 करोड़ रुपये लिए हैं। इसके साथ ही अगर एसीपी सत्य की भूमिका निभाने वाले टाइगर की बात करें तो उन्होंने अपने रोल के लिए 3 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं। इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो है और अगर इसके लिए सलमान की फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार भाईजान ने इसके लिए एक रुपया भी नहीं लिया है।
‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल-भूलैया 3’
गौरतलब है कि ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल-भूलैया 3’ में ओपनिंग डे पर ही जबरदस्त टक्कर हुई थी। दोनों फिल्मों में हुए इस टकराव का असर इनकी कमाई पर साफ नजर आ रहा है। उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ नया रिकॉर्ड बना सकती हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, क्योंकि दोनों में आपसी टकराव ने इनकी कमाई को बांट दिया।
दोनों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़
हालांकि दोनों ही फिल्में अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मौजूद हैं और लगातार कमाई के लिए हाथ-पैर मार रही है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इन दोनों की कमाई कहां जाकर रुकेगी और दोनों में कमाई के मामले में कौन आगे रहता है? हालांकि इसके लिए थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- Nitin Chauhaan ने क्या सच में किया सुसाइड? पुलिस ने किया चौंकाने वाला दावा
संबंधित खबरें
शाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
28 mins ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
45 mins agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
1 hr ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
2 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
21 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
23 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines