रिलीज से पहले ही लीक हो गया Singham Again का जरूरी सीन, Ajay Devgn को पड़े लात-घूंसे

Ajay Devgn Singham Again Scene Leak: अजय देवगन की आने वाली फिल्म का एक सीन इंटनेट पर लीक हो गया है। भीड़ में से किसी ने इस सीन को सोशल मीडिया पर लीक कर दिया और अब ये वीडियो इंटनेट पर वायरल हो गया है। फिल्म में किस लेवल का एक्शन दिखाई देने वाला है अब वो इस वीडियो में नजर आ रहा है।

Ajay Devgn Singham Again Scene Leak

Ajay Devgn Singham Again Scene Leak

विज्ञापन

Ajay Devgn Singham Again Scene Leak: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन‘ (Singham Again) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। जब-जब अजय ‘सिंघम’ बनकर आए हैं फैंस उनके और भी दीवाने हो गए। वर्दी और रफ एंड टफ लुक में हमेशा अजय का जादू फैंस के सिर पर चढ़कर बोलता है। ऐसे में जल्द ही ‘सिंघम अगेन’ के साथ एक बार फिर एक्टर फैंस को तोहफा देने वाले हैं। ये फिल्म इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

श्रीनगर से लीक हुआ शूटिंग का वीडियो

अभी इस फिल्म की शूटिंग श्रीनगर में की जा रही है। अजय देवगन और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) इस वक्त क्रू के साथ रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं, अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अब फैंस तो खुश हो जाएंगे लेकिन मेकर्स को एक बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, रिलीज से पहले ही ‘सिंघम अगेन’ का एक बड़ा सीन सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। अब इंटरनेट पर एक क्लिप वायरल हो रहा है जो अजय देवगन की इस फिल्म का है।

Advertisment

 

जैकी श्रॉफ और अजय देवगन में जबरदस्त फाइट

दरअसल, जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी जो सड़क पर बहुत सारे लोग मौजूद थे। उन्हीं में से किसी ने शूटिंग के दौरान का एक वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया है। सामने आए इस वीडियो में न सिर्फ अजय देवगन का लुक रिवील हो गया है बल्कि फिल्म का जरूरी फाइटिंग सीक्वेंस भी सामने आ गया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि अजय देवगन यूनिफार्म में हैं और वो जैकी श्रॉफ से फाइट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को मार रहे हैं। इस दौरान अजय को भी खूब लात-घूंसे पड़ रहे हैं।

विज्ञापन

कौन-कौन हैं फिल्म का हिस्सा?

फाइटिंग सीक्वेंस कैसे शूट किया जाता है ये वीडियो में देखा जा सकता है। दोनों ही कितनी सावधानी से लड़ाई कर रहे हैं कि कहीं किसी को चोट न आ जाए। अब इनका ये वीडियो देख फैंस की फिल्म से उम्मीदें बढ़ गई हैं। बता दें, इस बार ‘सिंघम अगेन’ में अजय के अलावा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), जैकी श्रॉफ और उनके बेटे टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) भी नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ