Singham Again OTT Release: अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर फैंस अभी भी क्रेजी हैं। कुछ लोग इसके ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो अब तैयार हो जाइए क्योंकि फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। अगर आप भी घर बैठे इस फिल्म का आनंद लेना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म को आप कब और कहां देख सकते हैं?
कब और कहां देखें Singham Again?
वैसे तो इस फिल्म का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशी की बात है, लेकिन इसके साथ-साथ ट्विस्ट भी है। अगर आप घर बैठे फिल्म का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको बता देते हैं कि फिल्म ‘सिंघम अगेन’ प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। हालांकि, आप इस फिल्म को घर बैठे तो जरूर देखेंगे, लेकिन इसके लिए आपको पैसे देने होंगे।
देने होंगे इतने रुपये?
जी हां, फिल्म प्राइम वीडियो पर आ तो गई है, लेकिन अभी रेंट पर आई है। इस फिल्म को देखने के लिए आपको 499 रुपये देने होंगे। हालांकि इसमें भी खुशी की बात ये है कि कुछ समय बाद फिल्म प्राइम वीडियो पर फ्री होगी, लेकिन इसके लिए फैंस को थोड़ा इंतजार और करना होगा।
दिवाली पर रिलीज हुई थी फिल्में
गौरतलब है कि फिल्म ‘सिंघम अगेन’ दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ थिएटर्स में कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ भी रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों का एक साथ बॉक्स ऑफिस पर आना दोनों को भारी पड़ा। हालांकि इसका ज्यादा असर कार्तिक आर्यन की फिल्म पर नहीं हुआ, लेकिन अजय देवगन की फिल्म पर ये भारी पड़ा और इसलिए ‘सिंघम अगेन’ ज्यादा बिजनेस नहीं कर पाई।
किसने की कितनी कमाई?
अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में टोटल 389.64 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, अगर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भूलैया 3’ की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में टोटल 417 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दोनों फिल्मों की कमाई से साफ है कि ‘भूल भूलैया 3’ बेहद आराम से ‘सिंघम अगेन’ को पीछे छोड़कर आगे निकल गई है।
क्या था दोनों का बजट?
वहीं, अगर इन दोनों फिल्मों के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार ‘सिंघम अगेन’ का बजट 350–375 करोड़ रुपये के आस-पास था। इसके अलावा ‘भूल-भूलैया 3’ को सिर्फ 150 करोड़ रुपये में बनाया गया था।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
3 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
4 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
5 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
8 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
9 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
9 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
10 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines