Singham Again Break Box Office Records: अजय देवगन (Ajay Devgn) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) ने 1 नवंबर को सिल्वर स्क्रीन पर एंट्री मारी थी। इस फिल्म के साथ ही कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) , विद्या बालन (Vidya Balan) की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) ने भी दस्तक दी थी। लेकिन कमाई के मामले में बाजीराव ही आगे चल रहे हैं और मंजुलिका कहीं न कहीं पीछे रह गई है। अब तक सिंघम अगेन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 139.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो वो Scanilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंघम अगने ने करीब 190 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब ये जान लेते हैं कि रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण की एक्शन मूवी किस किस को पछाड़ने वाली है।
1. ‘देवरा पार्ट 1’
जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की देवरा पार्ट 1 को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 291.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं सिंघम अगेन ने 4 दिनों में करीब 140 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
2. ‘फाइटर’
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर ने 212.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दीपवीर की सिंघम अगेन ने 4 दिन में ही 140 करोड़ के करीब का कलेक्शन कर लिया है। अब वो दिन दूर नहीं जब एक एक्शन फिल्म दूसरी का रिकॉर्ड तोड़ देगी।
3. ‘गोट’
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म गोट ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 252.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब कुछ ही दिन में अजय देवगन की सिंघम अगेन विजय को हराकर जीत हासिल करने वाली है।
यह भी पढ़ें:
4. ‘शैतान’
अगली फिल्म है अजय देवगन और आर माधवन की शैतान की जो एक हॉरर फिल्म है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 147.97 करोड़ की कमाई की है। अजय अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब आगे आने वाला समय सच बता ही देगा।
5. ‘वेट्टैयन’
लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म वेट्टैयन का नाम इस लिस्ट में आता है। मूवी ने भारत में करीब 146.69 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में लग रहा है कि सिंघम अगेन इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
‘मंजुलिका’ से है ‘बाजीराव’ की टक्कर
हां ये बात भी एकदम सही है कि अजय देवगन की सिंघम अगेन के आगे कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया दीवार बनकर खड़ी है। दोनों ने एक साथ बड़े पर्दे पर धांसू एंट्री मारी थी। लेकिन कहीं न कहीं हॉरर कॉमेडी से आगे एक्शन मूवी निकलती दिखाई दे रही है।
लेकिन ये भी सच है कि दोनों की कमाई में ज्यादा अंतर तो है नहीं।
यह भी पढ़ें:
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
15 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
16 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
18 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines