Singham Again: अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है। फिल्म को दिवाली के खास मौके पर रिलीज किया गया, लेकिन रिलीज होते ही इस फिल्म को ‘भूल-भूलैया 3’ का सामना करना पड़ा। भले ही ‘सिंघम अगेन’ की टक्कर ‘भूल-भूलैया 3’ से हुई हो, लेकिन फिर भी ‘सिंघम अगेन’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर साफ दिख रहा है। अब बात ये है कि जब ‘सिंघम अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमा रखे हैं, तो इसने अब तक कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े हैं? आइए जानते हैं…
‘सिंघम अगेन’ ने तोड़े ये रिकॉर्ड?
सबसे बड़ी ओपनर
‘सिंघम अगेन’ बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के लिए बेहद लकी साबित हुई है। जी हां, भले ही इस फिल्म को रिलीज के वक्त ‘भूल-भूलैया 3’ का सामना करना पड़ा हो, लेकिन फिर भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की ओपनिंग की और इसी के साथ ये अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनकर सामने आई है।
इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
ये तो सभी जानते हैं कि ‘सिंघम अगेन’ को लेकर पहले से बज बना हुआ था। फिल्म की फैन फॉलोइंग भी बेहद तगड़ी है, तो इसका कई फिल्मों से आगे निकलना तो लाजिमी था। जी हां, ‘सिंघम अगेन’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही 125 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। ऐसे में इस फिल्म ने ‘दंगल’, ‘संजू’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘पीके’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों को रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
4 ही दिन में इस फिल्म से निकली आगे
अब बात ‘सिंघम अगेन’ की हो रही है, तो जाहिर है कि इस फिल्म के लिए किसी बड़ी फिल्म को भी पछाड़ देना कोई बड़ी बात नहीं है। जी हां, इस फिल्म ने महज चार दिनों में ही ‘कल्कि 2898 एडी’ के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इसकी धज्जियां उड़ा दी।
कितनी कमाई करेगी?
‘सिंघम अगेन’ की कमाई को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। जी हां, इस फिल्म को रिलीज हुए महज पांच दिन हुए हैं और इसने पांच दिन में ही 153.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 42.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 18 करोड़ और पांचवे दिन 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब देखने वाली बात होगी कि इसकी कमाई कहां जाकर रुकेगी? रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट 350−375 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें- TikTok स्टार Bella ने मौत से पहले शेयर किया वीडियो, 24 साल की उम्र में गई जान
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines