Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Latest Collection: एक ही दिन दो बड़े बजट की मेगास्टार फिल्म का रिलीज होना ऑडियंस के लिए तो गुड न्यूज है। लेकिन कहीं न कहीं मेकर्स के लिए सिर दर्दी है, क्योंकि क्लैश से कहीं न कहीं फिल्म की कमाई पर तो असर पड़ना ही है। अजय देवगन, अक्षय कुमार. दीपिका पादुकोण की ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) हो या फिर कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन की ‘भूल भुलैया 3’ ( Bhool Bhulaiyaa 3) ने 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।
अब फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए हैं, ओपनिंग डे से ही दोनों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन कहीं न कहीं एक्शन फिल्म हॉरर फिल्म पर भारी पड़ रही है। आइए जान लेते हैं कि मंडे टेस्ट में कौन आगे रहा और किसकी विकेट गिरी। चलिए फिर देर किस बात की जल्दी से जान ही लेते हैं।
भूल भुलैया 3 ने मंडे टेस्ट में पाए कितने अंक
सबसे पहले हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 की बात कर लेते हैं जिसका लोगों के बहुत लंबे समय से इंतजार था। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेसब्र दिखाई दे रहे थे। अब उसका ट्रेलर था ही इतना धांसू जिसे जिसने भी देखा माधुरी और विद्या को साथ देख उत्सुक हो गया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को फिल्म ने 17.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं अब फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो वो 123.50 करोड़ रुपये का हो गया है।
डे 1 से अब तक कैसी रही कमाई
अब फिल्म के शुरुआत से लेकर लेटेस्ट कलेक्शन तक की बात करें तो वो भी जानना बहुत जरूरी है। चलिए फिर पहले दिन से अब तक फिल्म ने कितने कमाए हैं।
पहले दिन- 35.5 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 37 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 33.5 करोड़ रुपये
चौथे दिन- 17.50 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन- 123.50 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें: ‘सीरियल किलर को Salman Khan से ज्यादा तमीज’, Somy Ali ने एक्टर संग रिलेशनशिप पर फिर साधा निशाना
बाजीराव का कैसा रहा हाल
अब बात कर लेते हैं एक्शन फिल्म सिंघम अगेन की जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ की फिल्म सिंघम अगेन ने बड़े पर्दे पर आते ही तहलका मचा दिया था। इस फिल्म का सभी को इंतजार था, जिसने ओपनिंग डे पर ही धमाकेदार एंट्री मारी थी। अब फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं तो चलिए जल्दी से जान लेते हैं कि सिंघम अगेन ने मंडे टेस्ट में कैसा परफॉर्म किया।
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन 17.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म का टोटल कलेक्शन 139.25 करोड़ रुपये हो गया है। चलिए अब जल्दी से जान लेते हैं पहले दिन से लेकर अब तक फिल्म ने कितनी कमाई की है।
अब तक का कलेक्शन
पहले दिन- 43.5 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 42.5 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 37.75 करोड़ रुपये
चौथे दिन- 17.50 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन- 139.25 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें: Chhath से पहले Sharda Sinha की हालत और हुई गंभीर, बेटा बोला- इस बार सच है
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
37 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines