Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again Box Office Collection: एक साथ दो बड़े बजट की फिल्मों का थिएटर पर रिलीज होना कहीं न कहीं ऑडियंस के लिए तो गुड न्यूज है। लेकिन कहीं न कहीं फिल्म मेकर के लिए झटका है। क्योंकि जब सिनेप्रेमियों के पास दो ऑप्शन होते हैं तो इसका असर फिल्म की कमाई पर पड़ता है। 1 नवंबर को अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) और कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) दोनों ही फिल्मों ने एक ही दिन सिनेमाघर में एंट्री मारी थी।
अब फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं तो चलिए जान लेते हैं कि कमाई के मामले में कौन आगे चल रहा है। क्या ‘मंजुलिका’ से ‘बाजीराव’ डर गए हैं या ‘सिंघम’ का कहर जारी है।
‘सिंघम अगेन’ ने कमाए कितने नोट
अजय देवगन (Ajay Devgn), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का रिलीज के सातवें दिन कैसा हाल रहा है। लेकिन ओपनिंग डे पर तो भौकाल मचाने वाली फिल्म ने कमाई के मामले में बढ़त हासिल की हुई है। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ये आंकड़े कुछ देर में बदल भी सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दुनिया की पहली सबसे खूबसूरत महिला, जो अब नहीं रहीं
‘सिंघम अगेन’ का कैसा रहा अब तक का हाल
एक्शन फिल्म सिंघम अगेन की बात करें तो अजय देवगन की फिल्म कमाई के मामले में बढ़त पकड़े हुए है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 43.5 करोड़, दूसरे दिन 42.5 करोड़, तीसरे दिन 37 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़ और पांचवें दिन 14 करोड़ की कमाई की है। छठे दिन मूवी ने 10.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का सांतवें दिन का कलेक्शन 8.75 करोड़ रुपये रहा। अब कुल कलेक्शन 173 करोड़ हो गया है।
‘भूल भुलैया 3’ का कैसा रहा हाल
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और विद्या बालन (Vidya Balan) की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने एडवांस बुकिंग में तो अच्छी कमाई की थी। मोस्ट पॉपुलर फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थी लेकिन कहीं न कहीं फिल्म की कमाई उतनी खास नहीं रही। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, हॉरर फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।
कैसी रही अब तक की कमाई
ये भी जान लेते हैं कि रिलीज डे से लेकर अब तक ‘भूल भुलैया 3’ की ऑल ओवर कमाई कैसी रही। 150 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म घाटे में है या प्रॉफिट हो रहा है। पहले दिन फिल्म ने 35 .5 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन 37 करोड़, तीसरे दिन 33.5 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़ और पांचवें दिन 13.5 करोड़ की कमाई की थी।
छठे दिन फिल्म ने 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की रिलीज के सातवें दिन 9.50 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। अब कुल कलेक्शन 158.25 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें: शादी से पहले बने पापा, मैरिड होते हुए भी किसी और के प्यार में ‘गिरफ्तार’, बीवी ने की जान देने की कोशिश
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines