Box Office Prediction: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और कार्तिक आर्यन के लिए आज का दिन काफी स्पेशल होने वाला है। दोनों ही सुपरस्टार्स की बड़ी फिल्में आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं। एक तरफ अजय देवगन अपनी एक्शन फिल्म सिंघम अगेन लेकर आ रहे हैं, दूसरी ओर कार्तिक अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 लेकर आ रहे हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखा जा रहा है।
हालांकि फैंस के मन में सवाल है कि दोनों में से आखिर कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन अपना कब्जा जमाएगी और बाजी मारेगी। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के आधार पर आइए जानते हैं…
सिंघम अगेन की एडवांस बुकिंग
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉप यूनिवर्स की मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन आज 1 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। ओपनिंग डे पर कब्जा जमाने के लिए अजय देवगन अपनी पूरी फौज के साथ आए हैं, जिन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंघम अगेन ने एडवांस बुकिंग में 511791 टिकट बेच दिए हैं और इसी के साथ रिलीज से पहले 15.67 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
यह भी पढ़ें: Singham Again के साथ एक और फिल्म में अजय देवगन का ‘नाम’, 10 साल से रुकी थी रिलीज?
भूल भुलैया 3 की एडवांस बुकिंग
अनीस बाज्मी की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 की बात करें तो कार्तिक आर्यन स्टारर यह फिल्म एडवांस बुकिंग में सिंघम अगेन से आगे चल रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ताबड़तोड़ टिकट बेच रही है और रिलीज से पहले ही इसने 552900 टिकटों की बिक्री करते हुए 17.07 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है।
ओपनिंग डे पर कौन मारेगा बाजी?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 की एडवांस बुकिंग अलग-अलग है। दोनों ही फिल्में दिवाली के खास मौके पर रिलीज हो रही हैं तो जाहिर है कि दोनों को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिलेगा। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 ओपनिंग डे पर करीब 30 करोड़ रुपये से शुरुआत कर सकती है। वहीं अजय देवगन की सिंघम अगेन पहले दिन 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।
सिंघम अगेन कमाई में क्यों आगे?
एडवांस बुकिंग में भूल भुलैया 3 से पीछे होने के बावजूद सिंघम अगेन की कमाई ओपनिंग डे पर ज्यादा हो सकती है, इसके पीछे एक खास वजह है कि रोहित शेट्टी की फिल्म की डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी PVR आईनॉक्स है। PVR आईनॉक्स की 60 प्रतिशत स्क्रीन पर सिंघम अगेन रिलीज हो रही है, जबकि भूल भुलैया 3 को सिर्फ 40 प्रतिशत स्क्रीन मिली है। हालांकि दोनों फिल्मों में से कौन सी फिल्म ज्यादा कमाई करेगी यह रिलीज के बाद ही पता चल सकेगा।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
4 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
5 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
6 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
6 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
7 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
8 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines