Singham Again के साथ एक और फिल्म में अजय देवगन का 'नाम', 10 साल से रुकी थी रिलीज?

Ajay Devgn Movie Release: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि 10 साल से रिलीज को तरस रही उनकी दूसरी फिल्म भी रिलीज हो रही है।

Ajay Devgn

Ajay Devgn.

Ajay Devgn Movie Release: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इस वक्त अपनी एक्शन-ड्रामा फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं दूसरी ओर उनकी फिल्म से टकराने कार्तिक आर्यन और अनीस बज्मी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच फैंस के लिए एक और खुशखबरी है।

दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर अनीस बज्मी की भूल भुलैया 3 से टकराने के बाद अजय देवगन जल्द ही उनके साथ एक फिल्म ‘नाम’ लेकर आएंगे। दोनों की यह फिल्म पिछले करीब 10 साल से अटकी हुई थी जो अब फाइनली रिलीज होगी। इसके पीछे की वजह क्या थी आइए जानते हैं…

अजय देवगन और अनीस बज्मी साथ

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की फिल्म ‘नाम’ दशकों से अपनी रिलीज का इंतजार कर रही थी। सिंघम अगेन की रिलीज के कुछ ही हफ्ते बाद एक्टर अपनी इस फिल्म की रिलीज में जुट जाएंगे। इसके लिए मेकर्स ने सारी तैयारी कर ली है। अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट बीते शनिवार को हुई थी जिसके बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

कब रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म

अनीस बज्मी की फिल्म ‘नाम’ में अजय देवगन और भूमिका चावला मुख्य किरदार में हैं। उनके अलावा समीरा रेड्डी भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। अनिल रूंगटा प्रोडक्शन की इस फिल्म को कई साल के बाद 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

इतने साल बाद क्यों हो रही रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन और भूमिका चावला स्टारर फिल्म ‘नाम’ को लेकर मेकर्स की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी की गई थी, जिसमें बताया गया कि इस फिल्म की शूटिंग 2014 में हुई थी। हालांकि एक प्रोड्यूसर की मौत के चलते फिल्म की शूटिंग को पोस्टपोन कर दिया गया। वहीं फिल्म को डिस्ट्रिब्यूटर्स और फंड्स की दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसका नतीजा यह हुआ कि फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।

अजय देवगन के नवंबर में 2 सरप्राइज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ​अजय देवगन की फिल्म ‘नाम’ को अब डिस्ट्रिब्यूटर्स और फाइनेंसर्स मिल गए हैं। ऐसे में मेकर्स ने फैसला लिया है कि वो कई साल से रिलीज को तरस रही इस फिल्म को सिनेमाघरों में उतारेंगे। फिलहाल एक्टर सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर दिखाई देंगे जबकि सलमान खान, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह का कैमियो होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ