Pushpa 2-Singham 3: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों में जमकर टक्कर चल रही है। जी हां, हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ और अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही हैं। इस टकराव का असर इन दोनों ही फिल्मों की कमाई पर साफ देखा जा सकता है। दोनों फिल्मों में ‘मैदान’ पर इसका बड़ा असर हुआ है। इस बीच अजय देवगन की फिल्म के लिए ये चिंता की बात जरूर है, लेकिन अजय की आने वाली फिल्म ‘सिंघम 3’ के लिए भी बॉक्स ऑफिस का टकराव खतरे की घंटी हो सकता है।
Singham 3 की रिलीज डेट टली
दरअसल, अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम 3’ 15 अगस्त को सिनामघरों में रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन उसी दिन बॉक्स ऑफिस पर साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की भी एंट्री होने वाली है। ऐसे में ‘सिंघम 3’ और ‘पुष्पा 2’ का बड़ा टकराव देखने को मिलेगा, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि अजय देवगन और रोहित शेट्टी को इस टकराव की गूंज अभी से ही सुनाई दे रही है और इसलिए उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है।
शूटिंग पूरी ना होना फिल्म के पोस्टपोन होने की वजह
जी हां, सामने आई हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंघम 3’ की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है। फिल्म की रिलीज डेट को पीछे हटाने की वजह शूटिंग पूरी ना होना बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स में कहा गया कि अभी फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हुई है और इसमें समय लगेगा।
फिल्म को रिलीज करने में जल्दबाजी नहीं करना चाहते रोहित शेट्टी
सूत्रों की मानें तो कहा जा रहा है कि अजय और रोहित फिल्म को रिलीज करने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि फिल्म दिवाली पर रिलीज हो सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लोगों का तो यही कहना है कि ‘पुष्पा 2’ की वजह से ‘सिंघम 3’ की रिलीज डेट में बदलवा किया गया है।
यह भी पढ़ें- Gadar के बाद 12th. फेल ने अपने नाम किया ये खिताब, 2001 के बाद ऐसा करने वाली बनी पहली फिल्म
संबंधित खबरें
प्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 mins agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
2 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
17 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
20 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
21 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
21 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines