Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की पोल खुल गई है। एक्टर ने अपनी जो इमेज बना रखी है और उसके पीछे जो उनका असली चेहरा है अब उसका पर्दाफाश हो गया है। अक्षय एक साल में 4 फिल्में दे देते हैं और पार्टियां नहीं करते, न शराब पीते हैं और न सिगरेट। वो जल्दी सोते हैं और जल्दी उठते हैं। साथ ही उन्हें लेकर ये भी कहा जाता है कि वक्त आने पर वो अपने को-स्टार्स की मदद भी करते हैं। इतनी पॉजिटिव चीजें अक्सर अक्षय कुमार को लेकर सामने आती हैं, लेकिन इस बार उन्हें लेकर एक ऐसा बयान सामने आया है जिसके बाद एक्टर के फैंस भी हैरान रह जाएंगे।
‘सिंह इज ब्लिंग’ एक्टर ने खोली अक्षय कुमार की पोल
अब अक्षय कुमार के ऑन स्क्रीन पिता ने उन पर संगीन आरोप लगाए हैं। अब एक एक्टर ने खुलकर अक्षय कुमार की सच्चाई दुनिया के सामने रख दी है। अगर अब आप सोच रहे हैं कि यहां किसकी बात हो रही है? वो शख्स कौन है जो अक्षय कुमार के खिलाफ बयानबाजी कर रहा है तो बता दें, वो फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ (Singh Is Bliing) में उनके पिता का किरदार निभाने वाले एक्टर योगराज सिंह (Yograj Singh) हैं। एक्टर योगराज सिंह ने इस फिल्म में अक्षय के साथ काम करने के बाद उनके बर्ताव को लेकर खुलासा किया है।
अक्षय ने को-स्टार की डायरेक्टर से की शिकायत
उनका एक इंटरव्यू क्लिप वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मैं एक फिल्म कर रहा था ‘सिंह इज ब्लिंग’। मैं अक्षय कुमार के फादर का रोल कर रहा था। मैं एक सीन कर रहा था, जहा एक लड़की आती है और मुझे उसे समझाना था। मुझे उस वक्त अंग्रेजी नहीं आती थी तो अचानक अक्षय को लगा कि मेरी तरफ योगराज सिंह ने उंगली कर दी। वो उठकर चले गए और डायरेक्टर के पास गए।’ बता दें, वो डायरेक्टर प्रभु देवा (Prabhu Deva) थे।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस को जब 1 साल 3 महीने तक नहीं मिला ढंग का काम, खौफ से करना पड़ा समझौता
डायलॉग बदलवाकर कटवा दिया गाना
योगराज सिंह ने बताया कि अक्षय ने प्रभु देवा को जाकर कहा कि ‘उन्हें जाकर कहो मेरी तरफ उंगली न करें।’ इसके बाद जब योगराज सिंह अपना डायलॉग बोल रहे थे तो अक्षय ने उनका डायलॉग बदलवा दिया। इसके बाद योगराज सिंह को ऐसा लगा कि कोई इस मुकाम पर पहुंचकर इतनी घटिया बात कैसा कर सकता है? लेकिन उन्होंने ये सोचकर जाने दिया कि उन्हें क्या लेना, छोड़ो। लेकिन उन्हें बुरा लगा, इसके बाद उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि अक्षय कुमार ने उनका एक गाना भी कटवा दिया था।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
15 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
16 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines