पॉपुलर सिंगर यासिर देसाई को लेकर बड़ी खबर आ रही है। यासिर कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। सिंगर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंगर बांद्रा वर्ली सी लिंक पर खड़े होकर शूट कर रहे है। वहीं, अब पुलिस ने इस पर एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मसला?
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में यासिर देसाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यासिर देसाई मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर खड़े होकर शूट कर रहे है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही है। सिंगर का ये वीडियो बेहद खतरनाक है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद बांद्रा पुलिस जांच में जुट गई है।
किन धाराओं पर केस दर्ज?
यासिर देसाई के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पुलिस ने सिंगर के खिलाफ BNS की धारा 285, 281 और 125 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही इसकी जांच में जुट गई है। यासिर का ये वीडियो चिंता पैदा करता है। जब कोई मशहूर हस्ती इस तरह का कुछ करती है, वो वो लोगों पर अलग तरह से प्रभाव डालती है। हालांकि, अब मामले की जांच शुरू हो गई है।
यासिर देसाई के गाने
इसके अलावा अगर यासिर की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘ड्राइव’ के ‘मखना’, ‘सुकून’ के ‘दिल को करार आया’, ‘शादी में जरूर आना’ के ‘जोगी’ और ‘पल्लो लटके’ और ‘गोल्ड’ के ‘नैनो ने बांधी’ जैसे हिट गानों को अपनी आवाज दी है। बता दें कि यासिर ने साल 2016 से फिल्म ‘बेईमान लव’ से हिंदी सिनेमा में गाने की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने दो गाने ‘मैं अधूरा’ आकांक्षा शर्मा के साथ और दूसरा गाना ‘मेरे पीछे हिंदुस्तान है’ सुकृति कक्कड़ के साथ गाया था।
यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik भूलने लगी हैं अपनी ही उम्र, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने कही ये बात
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
5 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
9 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
11 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
11 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
13 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines