'सड़क पर घसीटना चाहिए...,' टोनी कक्कड़ को मिली धमकी; सिंगर को क्यों हुई अनजान लड़की की चिंता?

नेहा कक्कड़ को लेकर चल रहे विवाद के बीच टोनी कक्कड़ को किसी ने डरा देने वाला मैसेज किया है। अब इस पर सिंगर ने रिएक्ट किया है और चिंता जताई है।

Tony Kakkar

Tony Kakkar File Photo

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर टोनी कक्कड़ ने बीते दिन सोशल मीडिया पर कुछ सवाल किए थे। जिस तरह पिछले कुछ दिनों से नेहा कक्कड़ को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है, उसके बाद टोनी खुद को बोलने से रोक नहीं पाए। उन्होंने एक के बाद एक क्रिप्टिक नोट शेयर किए और जनता पर ही सवाल उठा दिए। उन्होंने जनता की मर्यादा को लेकर इशारों-इशारों में काफी कुछ कह दिया था। उसके बाद भी इंटरनेट पर इन दोनों भाई-बहनों को लेकर ट्रोलिंग का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा।

टोनी कक्कड़ को सोशल मीडिया पर मिली धमकी

कुछ लोगों ने तो टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ को धमकी देना भी शुरू कर दिया है। कोई भद्दी गालियां दे रहा है, तो कोई इन्हें धमकाता हुआ नजर आ रहा है। अब इस मामले पर टोनी कक्कड़ का एक पोस्ट भी सामने आया है। टोनी कक्कड़ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें नजर आ रहा है कि किसी ने उन्हें लेकर कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम लोगों को तो सड़क पर घसीटना चाहिए।’

Tony Kakkar

Tony Kakkar

सिंगर ने रिवील की ट्रोलर की प्रोफाइल

इस ऑफेंसिव कमेंट पर अब सिंगर टोनी कक्कड़ ने रिएक्ट किया है। इस तरह की धमकी देने वाले शख्स को सिंगर ने दुनिया के सामने एक्सपोज कर दिया है। इस शख्स का नाम और प्रोफाइल फोटो भी सिंगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई है। ये कमेंट देखने के बाद टोनी को एक अनजान महिला की चिंता हो गई है, जो इस ट्रोलर के साथ तस्वीर में नजर आ रही है। अब इस मैसेज को देखने के बाद टोनी कक्कड़ क्या बोले? चलिए जानते हैं।

ट्रोलर के साथ दिख रही लड़की को लेकर टेंशन में आए सिंगर

टोनी कक्कड़ ने लिखा, ‘ये डिस्टर्बिंग है। आशा है कि वो ठीक हैं… मैं चाहता हूं कि तस्वीर में दिख रही लड़की उसके साथ सुरक्षित रहे।’ अब सिंगर ने ऐसी मानसिकता रखने वाले शख्स के साथ रहने पर इस महिला को लेकर चिंता जाहिर की है। जो शख्स ऐसी बातें खुलेआम कर रहा है, उसके साथ एक महिला कितनी सुरक्षित होगी? टोनी ने उस पर सवाल उठाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ