Sonu Nigam Viral Video: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। सिंगर के साथ कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है कि फैंस का सारा ध्यान उन्हीं पर चला जाता है। पहले शो के दौरान सोनू निगम की जो हालत हुई थी, उसका वीडियो वायरल हो गया था। फिर सिंगर के नाम से फेक X अकाउंट बनाया गया, जिसके बाद उन्होंने सरकार और कानून पर सवाल दागे थे। अब सोनू निगम का एक और वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में सिंगर सोनू निगम गुस्से में भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।
लाइव शो में सोनू निगम हुए आग बबूला
सिंगर सोनू निगम का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंगर लाइव कॉन्सर्ट में गुस्से में ऑडियंस पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन ऐसा क्या हो गया कि सोनू निगम उनका गाना सुनने आए लोगों पर ही भड़कने लगे? इस वीडियो को लेकर कई तरह की थ्योरी सामने आ रही हैं। सोनू निगम के गुस्से में चिल्लाने का कारण जानते हैं। सबसे पहले तो आपको बता दें, ये वीडियो कोलकाता का है, जहां सोनू परफॉर्म करने पहुंचे थे।
स्टेज पर चिल्लाते दिखे सोनू निगम
इस वीडियो में सोनू निगम स्टेज पर खड़े हैं और माइक पर कहते हैं- ‘अगर खड़े होना ही है… तो इलेक्शन में खड़े हो जाओ यार। प्लीज बिठाओ। जल्दी करो। बहुत टाइम जा रहा है मेरा, मालूम है मेरे गाने काटने पड़ेंगे मुझे। आपको कट ऑफ टाइम आ जाएगा फिर, बैठो आप, जल्दी बैठो… बैठो… बैठ जाओ। आप बाहर निकलो यहां से, बाहर निकलो। इस जगह को पूरी तरह से खाली करो।’ अब सोनू निगम जिस तरह से भड़क रहे हैं वो देखकर फैंस भी सोच में पड़ गए हैं कि उन्हें इतना गुस्सा आ क्यों रहा है?
यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia के ये हैं 4 विवादित वीडियो, ‘पेरेंट्स के संबंध’ और मौत को लेकर किया सवाल
क्या थी सिंगर के गुस्से की वजह?
आपको बता दें, कहा जा रहा है कि शो में काफी भीड़ थी और लोग सीट पर बैठने कि जगह खड़े हो गए। शो में चल रही डिस्टरबेंस के बाद सिंगर को खुद ही मामला संभालना पड़ा। उन्होंने इस जिम्मेदारी को उठाते हुए परेशान कर रहे लोगों को समझने की कोशिश की और अब फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। भले ही सिंगर वीडियो में चिल्ला रहे हैं, लेकिन फैंस फिर भी उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
14 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
16 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
17 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
19 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
20 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
21 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
21 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
22 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines