Sonu Nigam Emotional On Tishaa Kumar Death: एक्टर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार अब इस दुनिया को अलविदा कह गई है। भूषण कुमार की 20 साल की कजिन के निधन से हर कोई गमगीन है। बॉलीवुड पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कैंसर से तिशा की जान चली गई और अब सेलेब्स के आंसू नहीं सूख रहे हैं। बीते दिन तिशा का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां कुमार परिवार को सहारा देनी पहुंचीं।
तिशा कुमार की प्रेयर मेट में सोनू निगम हुए इमोशनल
वहीं, तिशा की प्रेयर मीट में भी सभी लोग इमोशनल होते हुए नजर आए। 20 साल की इकलौती बच्ची खोने पर कृष्ण कुमार और उनकी पत्नी का तो रो-रोकर बुरा हाल है लेकिन बाकी सेलेब्स भी खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। अब तिशा की प्रेयर मीट से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी। इस दुख भरी घड़ी में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर भी कृष्ण कुमार से मिलने आए थे और उन्हें देखते ही सोनू निगम खुद को रोक नहीं पाए और सिंगर बुरी तरह से टूट गए।
तिशा के पिता की गोद में सिर रख रोए सिंगर
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू निगम आए और उन्होंने जैसे ही कृष्ण कुमार को देखा वो जमीन पर बैठ गए। कुर्सी पर बैठे कृष्णा कुमार की गोद में सोनू निगम ने अपना सिर रखा और सिंगर के आंसू बहने लगे। सोनू निगम की ये हालत देख तिशा के पिता ने उन्हें संभाला। कृष्ण कुमार और सोनू निगम एक-दूसरे के दर्द को महसूस कर रहे हैं। साथ ही सिंगर की पत्नी भी इस दौरान अपने भावुक पति को काबू करने की कोशिश करती दिखीं। अब तिशा की प्रेयर मीट का ये वीडियो सभी की आंखें भिगो रहा है।
यह भी पढ़ें: अरबों की मालकिन थीं Tishaa Kumar, न बॉलीवुड के खान न कपूर… अमीरी में कोई नहीं कर पाया मुकाबला
सोनू निगम के दिल के करीब थीं तिशा
बताया जा रहा है कि तिशा- सोनू निगम के बेहद करीब थीं। सिंगर ने तिशा को बचपन से बड़े होते देखा है। अब तिशा के अचानक यूं दुनिया से चले जाने पर सिंगर का दिल टूट गया है। वो भी कृष्ण कुमार की तरह ही बिखर गए हैं और इस समय काफी इमोशनल हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग भी सिंगर और तिशा के परिवार को सांत्वना दे रहे हैं और तिशा की आत्मा की शांति की दुआ मांग रहे हैं।
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
25 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines