Music Maestro Ustad Rashid Khan Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक एक बड़ी शॉकिंग खबर सामने आई है। एक मशहूर सिंगर का निधन हो गया है। उनकी आवाज लाखों दिलों में बस्ती है लेकिन अब वो हमारे बीच नहीं रहे। मशहूर संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान ने इस दुनिया को अलविदा के दिया है। सिंगर काफी समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। ऐसे में अब उन्होंने 55 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। अब उनके निधन की खबर से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई इस खबर से दुखी है।
यह भी पढ़ें: Indira Gandhi के बाद अब Bilkis Bano बनना चाहती हैं कंगना, बोलीं- OTT साथ देने को तैयार नहीं
वेंटिलेटर पर थे सिंगर
राशिद खान ने ‘तू बनजा गली’, ‘दीवाना कर रहा है’, ‘मनवा’, ‘आओगे जब तुम साजना’, ‘तोरे बिना मोहे चैन नहीं’ जैसे बेहतरीन गाने गाए हैं। जिस भी फिल्म में उनकी आवाज सुनाई देती थी, ये तय था कि उसमें गाना तो बेहतरीन होने वाला है। उनकी आवाज का जादू फैंस के सिर पर चढ़कर बोलता था। लेकिन अब ये आवाज आपको कभी दोबारा सुनाई नहीं देगी। सिंगर के निधन से अब हर तरफ मातम पसर गया है। उन्हें प्रोस्टेट कैंसर था। 23 दिसंबर को उनकी हालत बिगड़ने की खबर सुनाई दी थी। जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आईसीयू में सिंगर और वेंटिलेटर पर थे।
पद्मश्री से किया गया सम्मानित
लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी उनकी जान बचाई नहीं जा सकी। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि दोपहर करीब 3:45 बजे उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। बता दें, 11 साल की उम्र में ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। उत्तर प्रदेश के बदायूं में उनका जन्म हुआ था। वहीं, अपने नाना उस्ताद निसार हुसैन खान से उन्होंने गाना सीखा। जब उस्ताद राशिद खान ने ‘जब वी मेट’ (Jab We Met) के गाने ‘आओगे जब तुम साजना’ में आवाज दी थी तो हर कोई इस गाने का दीवाना हो गया था। राशिद खान को पद्मश्री और पद्मभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।
शोक में डूबी इंडस्ट्री
ऐसे में अब उनका यूं दुनिया से जाना हर किसी को दुखी कर गया है। आज उनका हर फैन शोक मनाता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म इंडस्ट्री भी आज टूट गई है। सोशल मीडिया पर सभी लोग सिंगर की आत्मा की शांति की दुआ मांग रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर कई भावुक ट्वीट दिखाई दे रहे हैं। फैंस सिंगर के परिवार वालों को भी सहानुभूति दे रहे हैं और हिम्मत जुटाने को कह रहे हैं।
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
23 mins ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
40 mins agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
1 hr ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
14 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
15 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
18 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines