Bigg Boss Contestant In Dubai Flood: दुबई का क्या हाल है वो देखकर तो पूरी दुनिया डरी हुई है। कुछ घंटों की बारिश में ही दुबई बिल्कुल डूब चुका है। वहां सड़कों पर पानी इस तरह भरा हुआ है कि लोग जहां हैं वहीं अटक गए। ऐसे में गाड़ियों को भी भारी नुक्सान हो रहा है और वहां फंसे लोगों की सेफ्टी भी खतरे में है। वहीं, बिग बॉस (Bigg Boss) का एक मशहूर कंटेस्टेंट भी दुबई की बाढ़ में फंस गया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये शख्स कोई और नहीं बल्की पॉपुलर सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) हैं।
राहुल वैद्य का दुबई की बाढ़ से वीडियो वायरल
उन्होंने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दुबई की बाढ़ का नजारा दिखाया है। वो सड़क पर जिस तरह जूते हाथ में लिए पानी में चलते हुए नजर आ रहे हैं उसे देखकर फैंस को भी उनकी फिक्र हो गई है। जरा सा भी बैलेंस डगमगाया और सिंगर को चोट आ सकती है। साथ ही किधर जाना है उसका रास्ता भी नजर नहीं आ रहा है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘Habibiii वेलकम टू दुबई!’ अब फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
लोगों ने क्या कहा?
एक यूजर ने इस वीडियो को देख लिखा, ‘बीएमसी दुबई पहुंच गई है।’ एक ने पूछा, ‘हबीबी यहां क्या हो रहा है?’ किसी ने दुबई को ‘डूब अई’ बताया है। किसी ने मजाक में लिखा, ‘ये लोग मुंबई से कितना भी दूर चले जाएंगे लेकिन मुंबई इनसे दूर नहीं रहेगा।’ एक शख्स ने कहा, ‘दुबई में पानी है, मुझे लगा वहां सिर्फ रेगिस्तान है।’ किसी ने कहा, ‘सेलिब्रिटी का दुबई में ये हाल है फिर तो हम इंडिया में ही अच्छे हैं।’ एक बोला, ‘दुबई में मुंबई के मजे।’ बता दें, लोग तो भले ही इस बात को हलके में ले रहे हैं लेकिन सिंगर राहुल वैद्य का यहां से निकल पाना काफी मुश्किल हो गया है।
खराब मौसम की वजह से रद्द हुईं दुबई की फ्लाइट्स
यह भी पढ़ें: ‘LSD 2’ में कपड़े उतारते दिखेंगी Urfi Javed? Dibakar Banerjee ने किया शॉकिंग खुलासा
95% फ्लाइट्स हुईं कैंसिल
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपडेट देते हुए बताया है कि वो बड़ी मुश्किल से एयरपोर्ट पहुंचे हैं। किसी तरह से मदद लेकर सिंगर एयरपोर्ट के दरवाजे तक तो पहुंच गए लेकिन वहां जाकर उन्होंने दिखाया 95% फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। ऐसे में आप सोच लीजिए दुबई में हालात कितने खराब हैं। खैर राहुल लकी हैं कि उन्हें फ्लाइट मिल गई और वो किसी तरह से वापिस अपने देश सही-सलामत पहुंच गए।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
8 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
9 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
10 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
12 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
12 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
13 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
14 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
15 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines