'मैंने कुछ गलत नहीं कहा..' Virat kohli से पंगा लेने के बाद Rahul Vaidya का फिर आया रिएक्शन

सिंगर राहुल वैद्य ने इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर एक बार फिर रिएक्शन दिया है। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने विराट को ट्रोल किया, इस पर सिंगर ने माना कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है।

singer rahul vaidya reaction after called cricketer virat kohli joker

Rahul Vaidya And Virat Kohli File Photo

इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली उस वक्त अचानक चर्चा में आए गए जब उन्होंने अवनीत कौर की एक पोस्ट को लाइक किया। ये मामला इतनी तेजी से उछला कि क्रिकेटर को पूरे मामले पर सफाई देनी पड़ गई। उन्होंने ऑफिशियल बयान में एल्गोरिदम के कारण एक्ट्रेस की पोस्ट लाइक हो गई थी। मामले की बहती गंगा में राहुल वैद्य ने भी हाथ धोया और विराट कोहली का जमकर मजाक उड़ाया। यही नहीं उन्होंने क्रिकेटर और उनके फैंस को जोकर बताया। अब इस पूरे मामले पर राहुल वैद्य का फिर रिएक्शन आया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वह क्रिकेट के सबसे बड़े प्रशंसक रहे हैं।

विज्ञापन

राहुल वैद्य ने दिया रिएक्शन

सिंगर राहुल वैद्य को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान जब पैपराजी ने उनसे सवाल किया कि वह विराट कोहली को पागल कैसे कह सकते हैं? इस पर सिंगर ने कहा कि उन्होंने ‘जोकर’ कहा था। जब पैपराजी ने उनसे दोबारा सवाल किया कि वह ऐसा कैसे कह सकते हैं? इस पर राहुल वैद्य ने कहा, ‘अगर मैं आपको स्क्रीनशॉट दिखाऊं, मुझे, मेरी फैमिली और वाइफ को गालियां दी गईं।’

विज्ञापन

बोले मैं क्रिकेट का सबसे बड़ा फैन

सिंगर से आगे पूछा गया कि क्या विराट कोहली ने उनके परिवार को गालियां दी? इस पर सिंगर ने कहा कि उनके फैंस की तरफ से ऐसा किया गया है। सिंगर से कहा गया कि ‘जब आप विराट कोहली को गलत बोलेंगे तो वह लोग गाली देंगे न..’ इसके बाद राहुल वैद्य ने कहा, ‘मैंने उन्हें कुछ भी गलत नहीं कहा। मैं क्रिकेट का सबसे बड़ा फैन हूं। कहीं न कहीं मुझे ब्लॉक क्यों किया गया, इसका जवाब तो मुझे मिले?’

विज्ञापन

विराट कोहली ने किया ब्लॉक

राहुल वैद्य का यह जवाब सुनने के बाद पैपराजी ने उनसे कहा कि ‘विराट कोहली के पास इतना समय कहां होगा कि वह आपको ब्लॉक करें सर..’ इस पर सिंगर ने जवाब दिया, ‘तो बस ठीक है बस, हमारे पास तो बहुत है।’ गौरतलब है कि राहुल वैद्य ने विराट कोहली से इसलिए भी पंगा लिया क्योंकि क्रिकेटर ने काफी वक्त से उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया हुआ है।

विज्ञापन

राहुल वैद्य ने खींची थी क्रिकेटर की टांग

गौरतलब है कि सिंगर राहुल वैद्य ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा था कि ‘विराट कोहली ने मुझे ब्लॉक कर दिया है। मुझे लगता है कि ये इंस्टाग्राम की गलती है। क्रिकेटर ने मुझे ब्लॉक नहीं किया। इंस्टा के एल्गोरिदम ने बोला होगा विराट कोहली से कि एक काम कर, मैं तेरी ओर से राहुल वैद्य को ब्लॉक करता हूं। है ना?’ इसके अलावा एक अन्य स्टोरी में उन्होंने विराट कोहली के फैंस को जोकर कहा था।  कार) जोकर।”

हाल ही में, विराट उस समय विवाद में घिर गए जब कई यूज़र्स ने देखा कि उनके वेरीफाई इंस्टाग्राम अकाउंट ने अभिनेत्री अवनीत कौर को समर्पित एक फैन पेज के पोस्ट को लाइक किया है। उन्होंने इस मामले को स्पष्ट करने के लिए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा सा नोट शेयर किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ