विराट कोहली को लेकर बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्य का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा। वो लगातार किंग कोहली को सबके सामने टारगेट कर रहे हैं। काफी समय से राहुल वैद्य क्रिकेटर से नाराज हैं। अब लगता है राहुल वैद्य की नाराजगी उनकी नफरत में बदलती जा रही है। इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के ब्लॉक करने की बात पहले भी वो कई बार कर चुके हैं। वहीं, अवनीत कौर वाले मामले के बाद तो राहुल वैद्य पर कोई और ही धुन सवार हो गई है।
सिंगर ने फिर विराट कोहली और उनके फैंस से लिया पंगा
सिंगर इन दिनों इतने बौखलाए हुए हैं कि ऊल-जुलूल बयान दे रहे हैं। पहले सिंगर ने विराट कोहली और उनके फैंस को लेकर विवादित बयान दिया था और अब वो भद्दे इशारे करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है, राहुल वैद्य तब तक चुप नहीं बैठेंगे, जब तक विराट कोहली इस मामले पर रिएक्ट नहीं करते। सिंगर पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वो किंग कोहली का न सिर्फ अटेंशन ग्रैब कर सकें, बल्कि ब्लॉक करने पर सफाई देने पर मजबूर हो जाएं।
जोकर कहने के बाद किया भद्दा इशारा
पहले सिंगर ने कहा था कि विराट कोहली के फैंस उनसे बड़े जोकर हैं। वहीं, अब सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें जोकर है, जो मिडिल फिंगर दिखा रहा है। अब अपने इस पोस्ट से सिंगर किंग कोहली और उनके फैंस को छेड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बोलने तक तो फिर भी ठीक था, लेकिन अब सिंगर मिडिल फिंगर दिखाकर सबके सामने भद्दे इशारों पर उतर आए हैं।
Rahul Vaidya
यह भी पढ़ें: Raftaar ने लोगों को किया सतर्क, सरकार के ‘ब्लैकआउट’ वाले आदेश का बताया क्या है मतलब?
स्टोरी पर राहुल वैद्य ने शेयर की जोकर की तस्वीर
राहुल वैद्य की इंस्टाग्राम स्टोरी देखने के बाद विराट कोहली के फैंस का गुस्सा फूट सकता है। ऐसा न हो कि फॉलोअर्स बढ़ने की जगह सिंगर के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में गिरावट आ जाए। राहुल वैद्य के इन बयानों के बाद उनके फॉलोअर्स धड़ाम से नीचे आ सकते हैं। वैसे लगता नहीं है कि क्रिकेटर इन फालतू बयानों पर अपना समय बर्बाद करेंगे।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
8 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
10 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
11 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
12 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
13 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
13 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines