इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर इन दिनों काफी बज बना हुआ है। एक्ट्रेस अवनीत कौर की पोस्ट पर विराट कोहली का लाइक अचानक से चर्चा में आ गया। ये खबर इतनी तेजी से फैली कि किंग कोहली को एक तस्वीर लाइक करने पर सबके सामने सफाई देनी पड़ गई। विराट कोहली ने मामले को तूल पकड़ता देख फौरन एक ऑफिशियल बयान जारी किया और कहा कि उनकी फीड को साफ करते समय गलती से कुछ इंटरेक्शन दर्ज हो गया। विराट का कहना है कि एल्गोरिदम के कारण अवनीत की तस्वीर लाइक हो गई।
राहुल वैद्य ने विराट कोहली का बनाया मजाक
ये सुनकर सिंगर राहुल वैद्य हाथ धोकर विराट कोहली के पीछे पड़ गए। सिंगर ने विराट का जमकर मजाक उड़ाया है और उनके साथ-साथ कंट्रोवर्सी में विराट कोहली के फैंस को भी शामिल कर लिया है। राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर विराट कोहली और उनके फैंस को जोकर बताया है। ये बवाल अब थमने का नाम नहीं ले रहा और राहुल ने एक बार फिर विराट कोहली से खुलेआम पंगा ले लिया है। राहुल वैद्य ने अब एक वीडियो शेयर कर विराट की खिल्ली उड़ाई है।
विराट कोहली को राहुल वैद्य ने फिर कहा जोकर
राहुल वैद्य ने अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सिंगर ने विराट कोहली और उनके फैंस को ताना मार रहे हैं। आपको बता दें, अब राहुल एक गाना गा रहे हैं और इसके साथ विराट को जोकर कह रहे हैं। कार में बैठे हुए सिंगर ने गाना गाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो सोशल मीडिया पर वायरल हार्डी संधु का गाना ‘जोकर’ गा रहे हैं। इसके साथ ही सिंगर ने कैप्शन में लिखा है, ‘कल से ये मेरा फेवरेट सॉन्ग है।’ राहुल वैद्य ने कैप्शन में जोकर के इमोजी भी पोस्ट किए हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट का 13 कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन, पेरेंट्स को हारकर लाइफ सपोर्ट करना पड़ा बंद
क्या अटेंशन के लिए विराट कोहली के पीछे पड़े हैं सिंगर?
आपको बता दें, वो ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि विराट कोहली ने काफी समय से सिंगर राहुल वैद्य को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया हुआ है। इस बात का गुस्सा निकालते हुए सिंगर उनकी टांग खींच रहे हैं। अब राहुल वैद्य के पोस्ट के बाद इस वीडियो ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। लोग अब वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि सिंगर फेम के लिए इस तरह की हरकतें कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
7 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
7 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
8 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
9 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
10 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines