हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मुझे दीवार...' मशहूर सिंगर ने अमेरिका के पॉपुलर सेलेब्रिटी पर लगाया 'यौन उत्पीड़न' का आरोप

Singer Paula Abdul: मशहूर सिंगर पाउला अब्दुल ने सालों बाद निगेल द्वारा हुए ‘यौन उत्पीड़न’ पर बात करते हुए कई खुलासे किए।

विज्ञापन
Google

Singer Paula Abdul: अमेरिका की मशहूर सिंगर पाउला अब्दुल ने अमेरिकन आइडल के कार्यकारी निर्माता निगेल लिथगो के खिलाफ शिकायत की है। पाउला अब्दुल ने निगेल लिथगो पर ‘यौन उत्पीड़न’ का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो पाउला का आरोप है कि निगेल ने अमेरिकन आइडल के शुरुआती सीजन में लिफ्ट में उनके साथ बदसलूकी की है और वो जैसे-तैसे वहां से निकली।

यह भी पढ़ें- ‘हम में से एक ही बाहर जा सकता है…’ जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद नजर आईं Rubina Dilaik

विज्ञापन

क्या है मामला?

रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर पाउला ने निगेल लिथगो के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि उसने मुझे दीवार से टकराया और मेरा प्राइवेट पार्ट पकड़ लिया। सूत्रों की मानें तो अपने बचाव में पाउला ने निगेल को धक्का दिया और उसे दूर कर वो वहां से भाग गई। हालांकि सिंगर पाउला ने इसे लेकर अब शिकायत दर्ज कराई है।

उसने मुझे घर बुलाया और फिर… पाउला

बता दें कि सालों बाद अब पाउला अब्दुल ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ में जज बनी और इस दौरान उन्होंने इसे याद करते हुए कहा कि निगेल ने मुझे रात के खाने पर अपने घर बुलाया और मैंने ये सोचकर हां कर दी कि ये मुलाकात काम के लिए होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो निगेल ने पाउल से कहा कि वो एक पावर कपल बनेंगे और पाउल को किस करने की कोशिश की। इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स की मानें तो पाउल ने निगेल पर साल 2015 में अपने एक सहायक का भी यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पाउला ने की निगेल की शिकायत

हालांकि पाउल ने बताया कि अपने करियर की वजह से वो सालों तक इस बारे में बात करने से डरती रही। हालांकि अब उन्होंने इस पर बात की है और बताया कि उन्हें अपने करियर के बर्बाद होने का खतरा था। वहीं, अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने निगेल के खिलाफ शिकायत की है और केस भी दर्ज कराया है। हालांकि इस पर अभी तक निगेल की तरफ से कोई सफाई नहीं दी गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola