Pankaj Udha Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पंकज उधास (Pankaj Udhas) का निधन हो गया है। गजल गायक ने 73 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब सिंगर के परिवार ने इस खबर पर मुहर लगाई है। इस खबर पर फैंस के लिए फिलहाल यकीन कर पाना मुश्किल है लेकिन सच यही है कि अब पंकज उधास इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। ये सुनकर न सिर्फ फैंस बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा है। ये एक ऐसा झटका है जिससे उबरने में पूरे देश को काफी समय लगेगा। आज का दिन वाकई बुरी खबर लेकर आया है। इसके लिए कोई भी तैयार नहीं था। पंकज उधास का जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। अब सिंगर के परिवार ने इस दुखद समाचार को सुनाते हुए दिग्गज सिंगर पंकज उधास के निधन का कारण बताया है।
परिवार ने शेयर किया ऑफिशियल स्टेटमेंट
पंकज उधास की फैमिली की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। सामने आए इस नोट में लिखा गया है, ‘बहुत भारी मन से, हमें दुख के साथ आपको बताना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का दुखद निधन हो गया है।’ इस नोट के साथ ही लिखा गया है कि ‘मुझे बहुत खेद है और ये विनाशकारी है! उनकी आत्मा को शांति मिले। मैं जानती हूं कि कोई भी शब्द शांति नहीं दे सकते, हालांकि मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान आपके परिवार को श्री उधास जी की अपूरणीय क्षति से निपटने की शक्ति दें। #TheEndOfAnEra’ ये नोट सिंगर की बेटी की तरफ से लिखा गया है।
कब होगा अंतिम संस्कार?
अब सिंगर की मौत की खबर से पूरे देश पर मातम का साया छा गया है। हर कोई इस वक्त उदास नजर आ रहा है। ये वाकई एक युग का अंत है। उनकी जगह इंडस्ट्री में कोई नहीं ले सकता। कहा जा रहा है कि पंकज उधास लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और आज सुबह 11 बजे उन्होंने मुंबई में अपनी अंतिम सांस ली। वो बीते कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। कुछ समय पहले ही उन्हें कैंसर डिटेक्ट हुआ था और उनका इलाज चल रहा था। सुनने में आया है कि सिंगर ने बीते कुछ दिनों से लोगों से मिलना भी बंद कर दिया था। वहीं, अब ये अनहोनी हो गई है। अब पंकज उधास के अंतिम संस्कार को लेकर भी जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि कल यानी 27 फरवरी को सिंगर का मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Pankaj Udhas Love Story: पड़ोस में दूसरे धर्म की लड़की को बनाया दुल्हन, रोचक है गजल सम्राट की प्रेम कहानी
फैंस ने जताया दुख
अब फैंस सिंगर के निधन पर दुख जता रहे हैं। एक फैन ने अब इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है, ‘बहुत दुखद और चौंकाने वाली खबर, मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘यह सुनकर बहुत अफसोस हुआ। कृपया हमारी संवेदना स्वीकार करें। उनकी आत्मा को शांति मिले।’ एक्ट्रेस अहाना कुमरा का रिएक्शन भी सामने आ गया है। एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘यह सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिलें। ॐ शांति।’ बॉलीवुड एक्ट्रेस Nauheed Cyrusi ने लिखा, ‘हे नायु, उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले… आपके नुकसान के लिए बहुत खेद है… आपको और आपके परिवार को प्यार और शक्ति।’ अब सभी लोग सिंगर की आत्मा की शांति की दुआ मांग रहे हैं।
संबंधित खबरें
‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
35 mins agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
1 hr agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
2 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
3 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
14 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
15 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
16 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
17 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines