Pankaj Udhas Last Rites Video:मशहूर गजल गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas) के निधन से सभी लोग दुखी हैं। बीते दिन इस दुखद खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। कैंसर से पीड़ित सिंगर पंकज उधास का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। आज उनकी उनकी यात्रा चल रही है। राजकीय सम्मान के साथ सिंगर को विदाई दी जा रही है। अब उनके अंतिम सफर की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। सभी बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज पंकज उधास की अंतिम यात्रा का हिस्सा बनने पहुंचे हैं। इस दौरान सिंगर की बेटे के भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। उनकी दोनों ही बेटियों का इस वक्त रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
सिंगर की बेटी के नहीं थम रहे आंसू
सिर से पिता का साया उठने के बाद छोटी बेटी रीवा उधास (Reva Udhas) बेहाल नजर आ रही हैं। ये वीडियो देख फैंस का भी दिल टूट गया है। रीवा उधास की हालत देख सभी की आंखों से आंसू छलक आए हैं। हर कोई उनके परिवार के बारे में सोचकर दुखी है जो इस वक्त इस दर्द से जूझ रहा है। सफेद कपड़ों में अपने पिता की मौत का शोक मनाने के लिए बेटी को रोते हुए आते देख फैंस के दिलों के लाखों टुकड़े हो गए हैं। जिस वक्त से उनका परिवार टूटा है अब वो देख सभी को दुख हो रहा है। ऐसे में उन्हें सहारा देने अब कई सेलिब्रिटीज पहुंचे हैं।
अंतिम विदाई देने पहुंचे सेलेब्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) को पंकज उधास की अंतिम विदाई का हिस्सा बनते हुए देखा गया है। जाकिर हुसैन (Zakir Hussain) भी इस दौरान काफी भावुक नजर आए। शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) भी पंकज उधास की अंतिम यात्रा का हिस्सा बने हैं। सोनू निगम (Sonu Nigam) को तो हाल देखकर ही फैंस हिल गए हैं। सिंगर इस खबर से काफी आहत हुए हैं। उनका चेहरा पूरी तरह से मुरझाया हुआ दिखाई दे रहा है।
ये सेलेब्स भी हुए शामिल
सिंगर अनूप जलोटा (Anup Jalota) भी अपने खास दोस्त को आखिरी बार देखने आए। मुंबई के वर्ली श्मशान में सिंगर का इस वक्त अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar), सिंगर शान (Shaan), अन्नू मलिक (Anu Malik) सहित तमाम लोग आज एक साथ आए हैं ताकि वो सिंगर के अंतिम दर्शन कर सकें।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines