Palak Muchhal Song Complete 1 Billion Views: बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। पलक मुच्छल की आवाज इतनी मीठी है कि हर किसी के दिल में उतर जाती है। उन्होंने ‘आशिकी 2’, ‘एक था टाइगर’, ‘किक’, ‘बाहुबली’, ‘सनम तेरी कसम’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों के गाने गए हैं। अब उनके एक गाने ने इतिहास रच दिया है। पलक के एक गाने को फैंस का इतना प्यार मिला कि यूट्यूब पर उस गाने पर 100 करोड़ व्यूज आ चुके हैं। ये गाना सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ का है।
‘प्रेम रतन धन पायो’ को मिले 100 करोड़ व्यूज
‘प्रेम रतन धन पायो’ के टाइटल ट्रैक को पलक मुच्छल ने अपनी आवाज दी थी। सोनम कपूर के लिए पलक मुच्छल ने ये गाना गाया था और अब इस पर 1 बिलियन यानी 100 करोड़ आ चुके हैं। आपको बता दें, ये गाना साल 2015 में रिलीज हुआ था। अब 9 साल में इस गाने ने ये रिकॉर्ड बना लिया है। भले ही गाना ‘प्रेम रतन धन पायो’ 9 साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। इस बात का सबूत यूट्यूब पर मिले 100 करोड़ व्यूज ही हैं।
9 साल बाद भी सुपरहिट है पलक मुच्छल का गाना
अब ये पल सिंगर पलक मुच्छल के लिए बेहद खास है। ये सेलिब्रेशन का मौका है। बेहद कम गानों पर इतने व्यूज देखने को मिलते हैं। अब सिंगर के लिए ये किसी माइलस्टोन से कम नहीं है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को ‘प्रेम रतन धन पायो’ के यूट्यूब पर 100 करोड़ व्यूज पूरे होने की जानकारी दी है। साथ ही इस पोस्ट पर सलमान खान, सोनम कपूर और सिंगर हिमेश रेशमिया को भी टैग किया है। अब सोशल मीडिया पर फैंस सिंगर पलक मुच्छल को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan की चीटिंग का वीडियो पोस्ट होते ही वायरल, Coldplay कॉन्सर्ट विवाद पर ली चुटकी
पलक मुच्छल के बाकी गानों पर भी व्यूज की भरमार
आपको बता दें, उनके गाने ‘लापता’ को भी यूट्यूब पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘एक था टाइगर’ के इस गाने को भी यूट्यूब पर 95 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। ये फिल्म 12 साल पहले रिलीज हुई थी। इसके अलावा फिल्म ‘हीरो’ में सिंगर पलक मुच्छल का जो गाना था ‘ओ खुदा’, उस पर भी यूट्यूब पर 174 मिलियन व्यूज मौजूद हैं। फैंस पर पलक मुच्छल का जादू चलता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines