Neha Bhasin Share Emotional Post: बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट और मशहूर सिंगर नेहा भसीन पिछले काफी वक्त से अपनी बीमारी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने बताया कि वह प्रीमेन्स्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (PMDD) से जूझ रही हैं। उनका वजन लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले काफी वक्त से वह बॉडी डिस्मॉर्फिया का शिकार भी हैं। अब नेहा भसीन ने एक पोस्ट के जरिए हेल्थ से जुड़ा अपना दर्द शेयर किया है। अपने बुरे दौर को याद करते हुए सिंगर ने यह भी बताया कि वह 10 घंटे कमरे में अकेले बैठकर रोती थीं हालांकि अब वह खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं।
नेहा ने शेयर किया पोस्ट
बता दें कि सिंगर नेहा भसीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हेल्थ से जुड़ा लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि वह जब टीनऐज में थीं, उसी वक्त से प्रीमेन्स्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (PMDD) से पीड़ित थीं। साल 2022 में उन्हें पता चला कि उनके अंदर प्रोजेस्टेरोन की कमी है। इस वजह से हर 15 दिन में उनका उठना और जीना मुश्किल हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari संग शादी की खबरें सही या नहीं! जानें वायरल तस्वीर पर क्या बोले विशाल?
दरअसल, नेहा भसीन अपने बढ़े वजन को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा में हैं। अब उन्होंने अपनी पोस्ट में जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें किस तरह से ट्रोल किया गया। नेहा ने लिखा कि उनके वजन को लेकर लोग उन्हें काफी खरी खोटी सुनाते हैं। हालांकि वो लगातार पुशअप्स और वर्कआउट के जरिए अपना वजन कम करने की कोशिश करती हैं लेकिन उनसे ऐसा नहीं हो पा रहा है।
बीमारी ने ले ली जिंदगी
नेहा ने आगे बताया, ‘कई साल से हेल्प ले रही हूं इसके बावजूद मेरी बीमारी ने मेरी जिंदगी ले ली है। मैं खुद को खोती जा रही हूं। 2022 से मैं दवाओं पर हूं। हालांकि पिछले 20 साल से मैं बिना दवा के ठीक होने की कोशिश कर रही थी। मैं नहीं कर पाई।’
सिंगर ने आगे लिखा, ‘साल 2024 से मेरा संगीत से मन उठ गया। मैंने अपने दोस्त और जिंदगी तक खो दी। मैंने थेरपिस्ट को बदला, योग किया और काम तक करना बंद कर दिया लेकिन मेरी बीमारी ने मेरा पीछा नहीं छोड़ा।’
लोगों ने बॉडी शेमिंग किया
सिंगर ने आगे लिखा, ‘मेरा 10 किलो वजन बढ़ा। मेरी एंट्री डिप्रेसेंट दवाएं चल रही हैं, जिससे मेरा वजन और बढ़ गया। इस दौरान लोगों ने मुझे काफी बॉडी शेमिंग फील कराया जिसकी वजह से मैं जिम में बैठकर घंटों रोती रहती थी। मैं दिन के 10 घंटे तक अंधेरे में बैठी रहती थी। हालांकि अब मैं इन चीजों से निकलने और बेहतर होने की कोशिश कर रही हूं।’ बता दें कि सिंगर की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं और उन्हें बहादुर होने का टैग दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines