Monali Thakur Hosptilised: मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद से उनके फैंस काफी चिंतित हैं। अपने लाजवाब सिंगिंग टैलेंट के लिए पहचानी जाने वालीं मोनाली ठाकुर को वाराणसी के दिनहाटा महोत्सव में परफॉर्म करते हुए अचानक सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस घटना ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया, हालांकि अब उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते है?
अस्पताल में भर्ती हुईं मोनाली ठाकुर
‘सवार लूं’ और ‘मोह मोह के धागे’ जैसे बेहतरीन गाने गाने वालीं सिंगर मोनाली ठाकुर स्टेज पर अपने सभी फैंस को लाइव परफॉर्म करके एंटरटेन कर रही थीं। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मोनाली काफी जोश में गा रही थीं। अचानक उन्हें गाना गाते हुए सांस लेने में तकलीफ होने लगीं।
लाइव परफॉर्मेंस के दौरान जब उन्होंने सांस लेने में परेशानी महसूस की, तो मंच पर मौजूद उनकी टीम ने तुरंत रिएक्ट किया। मोनाली की हालत को गंभीर मानते हुए उन्हें फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। एंबुलेंस की मदद से सिंगर को कूचबिहार के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मोनाली ठाकुर का हेल्थ अपडेट
मोनाली ठाकुर के स्वास्थ्य संबंधी अपडेट के बारे में अभी तक उनकी ओर से कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया है, लेकिन उनकी टीम ने ये सुनिश्चित किया कि वो बेहतर इलाज करवा रही हैं। फिलहाल मोनाली का इलाज जारी है और उनके फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विवाद का हिस्सा बनी थीं मोनाली
आपको बता दें ये पहला मौका नहीं है जब मोनाली ठाकुर सुर्खियों में आई हैं। इससे पहले वो वाराणसी में हुए अपने कॉन्सर्ट के दौरान एक और विवाद का हिस्सा बन गई थीं। वहां मोनाली ने स्टेज सेटअप और इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण कॉन्सर्ट को अचानक रोक दिया था। इस दौरान उन्हें टखने में चोट लगने का डर था, जिसके चलते उन्होंने फैंस से माफी मांगी थी। मोनाली ने कहा था कि मंच की स्थिति और मैनेजमेंट के कारण परफॉर्मेंस में मुश्किलें आ रही थीं और वो अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थीं।
वाराणसी में हुए इस बवाल को लेकर मोनाली की कड़ी आलोचना हुई थी, लेकिन उन्होंने साफ किया था कि ये उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशनल मुद्दा था। उन्होंने कहा था, ‘मैंने कई बार इस विषय पर चिंता जताई थी, लेकिन अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो हमें शो को रोकने का फैसला लेना पड़ा।’ हालांकि, मोनाली ने अपनी माफी में कहा था कि वो जल्द ही फैंस के लिए बेहतर शो लेकर लौटेंगी।
यह भी पढ़ें: पार्टी में ना बुलाने पर Karanveer Mehra ने कसा Vivian पर तंज, बोले- अपना दिल तो बड़ा है
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
18 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines